नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मालदीव के राष्ट्रपति की मेजबानी की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मालदीव के राष्ट्रपति की मेजबानी की।

😊 Please Share This News 😊
नई दिल्ली -भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्‍मद मुइज्‍जू का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति मुइज्‍जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।राष्ट्रपति भवन में डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मालदीव भारत का घनिष्ठ मित्र और हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख साझेदार है तथा भारत की ‘पड़ोस प्रथम’ नीति और सागर विजन में इसका विशेष स्थान है।राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा के दौरान अपनाए गए विज़न दस्तावेज़ से हमारे संबंधों का स्तर ऊंचा होगा तथा व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए स्पष्ट रोडमैप उपलब्ध होगा।राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि भारत मालदीव के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने की भी अच्छी संभावनाएं हैं।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति से दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!