नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा संगम (पांचवां चरण) में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

युवा संगम (पांचवां चरण) में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के तहत युवा संगम के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया गया। युवा संगम भारत सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं को लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए एक पहल है। 18-30 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा, मुख्य रूप से छात्र, एनएसएस/एनवाईकेएस स्वयंसेवक, कार्यरत/स्व-रोजगार वाले व्यक्ति आदि वर्ष 2023 में शुरू की गई इस अनूठी पहल के आगामी चरण में भाग लेने के लिए युवा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण 21 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के बीच एक सतत और संरचित सांस्कृतिक संबंध का विचार प्रस्तुत किया था। इस विचार को मूर्त रूप देने के लिए 31 अक्टूबर 2016 को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम शुरू किया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत की उत्पत्ति और विकास के साथ-साथ कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों, विशेष पहलों और अभियानों की जानकारी ई-बुक (https://ekbharat.gov.in/JourneySoFarCampaign/index.html) में उपलब्ध है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1KULP.jpegएक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत शुरू किया गया युवा संगम पंच प्राण के दो तत्वों – एकता में शक्ति और विरासत में गौरव को आगे बढ़ाता है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के साथ संरेखित करताकरता है, जिसमें अनुभवात्मक शिक्षा और भारत की समृद्ध विविधता के ज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से आत्मसात करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह विविधता के उत्सव के साथ चल रहा एक शैक्षिक सह सांस्कृतिक आदान-प्रदान है, जिसमें प्रतिभागियों को जीवन के विविध पहलुओं, प्राकृतिक भू-आकृतियों, विकास स्थलों, इंजीनियरिंग और वास्तुकला के चमत्कारों, हाल की उपलब्धियों और मेजबान राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थानीय युवाओं के साथ बातचीत करने और गहराई से जुड़ने का अवसर मिलता है।युवा संगम के पांचवें चरण के लिए भारत भर में 20 प्रतिष्ठित संस्थानों की पहचान की गई है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी, क्रमशः राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नोडल उच्च शिक्षा संस्थानों के नेतृत्व में, अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे।

राज्यों की सूची

  1. महाराष्ट्र और ओडिशा
  2. हरियाणा और मध्य प्रदेश
  3. झारखंड और उत्तराखंड
  4. जम्मू एवं कश्मीर तथा तमिलनाडु
  5. आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश
  6. बिहार और कर्नाटक
  7. गुजरात और केरल
  8. तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश
  9. असम और छत्तीसगढ़
  10. राजस्थान और पश्चिम बंगाल

युवा संगम यात्राओं के दौरान, पाँच व्यापक क्षेत्रों- 5 पी अर्थात पर्यटन, परम्परा, प्रगति, परस्पर संपर्क (लोगों से लोगों का संपर्क) और प्रौद्योगिकी के तहत बहुआयामी अनुभव, 5-7 दिनों (यात्रा के दिनों को छोड़कर) की अवधि में आने वाले प्रतिनिधिमंडल को प्रदान किया जाएगा। युवा संगम के पिछले चरणों में भारी उत्साह देखा गया है और अंतिम चरण में पंजीकरण 44,000 को पार कर गया था। अब तक, भारत भर के 4,795 युवाओं ने युवा संगम के विभिन्न चरणों (2022 में पायलट चरण सहित) में 114 यात्राओं में भाग लिया है।युवा संगम, जो ‘सम्पूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण का उदाहरण है, सहभागी मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों और राज्य सरकारों के सहयोग से सहयोगात्मक रूप से आयोजित किया जाता है। इसमें गृह मंत्रालय, संस्कृति, पर्यटन, युवा कार्यक्रम एवं खेल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग (डीओएनईआर) और रेलवे शामिल हैं। कार्यक्रम को लागू करने के लिए प्रत्येक सहभागी हितधारक की अलग-अलग भूमिकाएँ और ज़िम्मेदारियाँ हैं। प्रतिनिधियों का चयन और युवा संगम दौरों का अंतिम क्रियान्वयन नोडल उच्च शिक्षा संस्थानों (सूची अनुलग्नक में दी गई है) द्वारा किया जाता है; जो इस पहल को आगे बढ़ाते हैं।अनुलग्नक                                                                 युवा संगम चरण-पांच के लिए राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और उच्च शिक्षा संस्थान

क्र.सं. राज्य 1 उच्च शिक्षा संस्थान का नाम राज्य 2 उच्च शिक्षा संस्थान का नाम
1 महाराष्ट्र आईआईएम, मुंबई ओडिशा आईआईटी, भुवनेश्वर
2 हरियाणा सीयू, हरियाणा मध्‍य प्रदेश आईजीएनटीयू, अमरकंटक
3 झारखंड आईआईटी, धनबाद उत्तराखंड आईआईटी, रुड़की
4 जम्मू एवं कश्मीर आईआईएम, जम्मू तमिलनाडु एनआईटीटीटीआर, चेन्नई
5 आंध्र प्रदेश एसपीए, विजयवाड़ा उत्‍तर प्रदेश आईआईआईटी, इलाहाबाद
6 बिहार सीयू, गया (बिहार) कर्नाटक आईआईटी, धारवाड़
7 गुजरात आईआईटी, गांधीनगर केरल आईआईआईटी, कोट्टायम
8 तेलंगाना मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू

विश्वविद्यालय, हैदराबाद

हिमाचल

प्रदेश

एनआईटी, हमीरपुर
9 असम असम विश्वविद्यालय, सिलचर छत्तीसगढ आईआईएम, रायपुर
10 राजस्थान आईआईटी, जोधपुर पश्चिम बंगाल आईआईईएसटी, शिबपुर

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!