नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जैन भवन काठमांडू में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया क्षमा वाणी पर्व। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जैन भवन काठमांडू में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया क्षमा वाणी पर्व।

😊 Please Share This News 😊

काठमांडू-जैन मंदिर काठमांडू में विद्यानंद गुरुकुलम दिल्ली के निर्देशक पीठाधीश स्वस्ति श्री सुरेंद्र कीर्ति स्वामी जी के सानिध्य में क्षमा वाणी पर्व बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।उसी दिन प्रातः काल में क्षमा वाणी अभिषेक हुए। समाज के सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर विगत वर्षों में हुई गलतियों के लिए एक आपस में गले लगाकर क्षमा याचना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री, सांसद मां. भानु भक्त जोशी जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन महिला मण्डल द्वारा मंगला चरण से किया गया।श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया की स्वस्ति श्री सुरेंद्र कीर्ति स्वामी जी, श्रद्धानिष्ठ श्रावक श्री सुमेरमल जी नहाटा, पंडित सनत कुमार जैन, इमेज चैनल के समाचार संपादक श्री शंकर खनाल का संस्था द्वारा दुपट्टा , तिलक माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।सर्वप्रथम जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वामी जी को श्रीफल भेंट किया गया उसके बाद पूर्व मंत्री नेपाल सरकार भानु भक्त जोशी जी द्वारा स्वामी जी को दुपट्टा लगाया गया व श्रद्धानिष्ठ श्रावक श्री सुमेरमल जी नाहटा द्वारा तिलक एव माला लगाकर व अध्यक्ष सुभाष जैन एव कमेटी द्वारा स्वामी जी को जगद्गुरु कर्मयोगी की उपाधि से अलंकृत प्रशस्ति पत्र देकर उनका स्वागत अभिनंदन, बहुमान किया गया।श्रद्धांनिष्ठ श्रावक श्री सुमेरमल जी नाहटा का मंदिर कमेटी द्वारा विशिष्ट जैन रत्न की उपाधि से विभूषित प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।आयोजक संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी द्वारा अपने स्वागत मन्तव्य में आगंतुक अतिथि गण एवं उपस्थित जैन समाज के महानुभावों का स्वागत एव अभिनंदन किया व बताया कि जैन धर्म में क्षमा याचना का बहुत बड़ा महत्व है। इस पर्व पर अपने आत्मिक शुद्धता के लिए सबसे पहले अपने भूलों की क्षमा याचना की जाती है। जैन धर्म में क्षमा भाव को वीरों का आभूषण कहा गया है। क्षमा वाणी के दिन हमें अपने जीवन में सभी तरह के बैर भाव विरोध को मिटाकर प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए।पीठाधीश स्वस्ति श्री सुरेंद्र कीर्ति स्वामी जी , पूर्व मंत्री एवं सांसद माननीय भानुभक्त जोशी जी, प्रमोद कुमार चौधरी जी , दिनेश नौलखा जी, रेखा लुनिया जी ,राजेश रामपुरिया जी , पंडित सनत कुमार जैन आदि वक्ताओं ने भी क्षमा वाणी पर अपने विचार व्यक्त किए।संगीत कलाकार नरहरि प्रेमी व रितु कड़ेल द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति देखकर सभी को मंत्र मुक्त किया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मा. भानुभक्त जोशी जी, नरहरि प्रेमी जी, रितु कंडेल ,ज्योति श्रीवास्तव , प्रहलाद जी चारण, चांदनी जैन ,राघव ढोलक बजाने वाला आदि का भी दुपट्टा , माल्यार्पण और तिलक लगाकर सम्मान किया गया।तीन दिन की तपस्या करने पर श्रीमती चांदनी जैन गोधा की तपस्या की अनुमोदना की गई।कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष श्री पवन जी सेठिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम में जैन समाज की उल्लेखनीय संख्या में सहभागिता रही।गणमान्य व्यक्तियों में नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री मा. भानु भक्त जोशी जी , मारवाड़ी सेवा समिति नेपाल के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जी चौधरी, श्रद्धांनिष्ठ श्रावक, नेपाल जैन रत्न श्री सुमेरमल जी नहाटा , अणुव्रत समिति नेपाल के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार जी नौलखा, नेपाल जैन परिषद के उपाध्यक्ष श्री राजेश रामपुरिया, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुभाग मल जमड़, पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील कुमार छाजेड़,जैन महिला मंडल की महासचिव श्रीमती रेखा लुनिया, तेरापंथ महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अमिता नाहटा , संगीत कलाकार नरहरी प्रेमी, रितु कंडेल , ज्योति श्रीवास्तव , श्री संजय वर्मा , श्रीचन्द बैगवानी, श्री बृजेश जैन, श्री प्रभुदयाल जैन , श्री महावीर प्रसाद काला,श्री अशोक सेठी , श्री पवन जैन,श्री पंकज जैन , मुनेश जैन आदि की उपस्थिति रही।श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी, महासचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन, कार्य समिति सदस्य प्रदीप जैन, अंकित सरावगी संजय काला, राकेश काला, प्रशांत जैन आदि की पूर्ण सहभागिता रही, सभी ने बढ़ – चढ़कर कार्य करके प्रोग्राम को सफल बनाया।धन्यवाद ज्ञापन कमेटी के महासचिव राजेश जैन द्वारा दिया गया। महासचिव ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में 10 दिनों में दश लक्षण महामंडल विधान एवं मंदिर जी की व्यवस्था में जिन्होंने भी सहयोग प्रदान किया उन सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।अंत में मंच संचालक पवन सेठिया द्वारा सभी को अल्पाहार के लिए निवेदन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!