नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने किया सफल मॉक ड्रिल। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने किया सफल मॉक ड्रिल।

😊 Please Share This News 😊

रोप-वे अटकने की जानकारी पर एनडीआरएफ व एसडीआरफ मेडिकल टीमें पहुंची मौके पर।
भीनमाल -जसवंतपुरा के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर रोप-वे अटकने से यात्रियों के फंसने की सूचना पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विक्रम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी रामलाल मीना, जिला परिवहन अधिकारी भीनमाल सुजानाराम चौधरी, विकास अधिकारी आवडदान चारण, तहसीलदार नीरज कुमारी, एनडीआरएफ के इंसपेक्टर आर.एस.पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मेडिकल टीमों ने मौके पर पहुँच कर आपातकालीन स्थिति होने पर किये जाने वाले बचाव कार्यो के मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया।मॉक अभ्यास के दौरान टीमों ने अपने साथ लाये गये बचाव संबंधित उपकरणों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से रोप-वे पर आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का सफल प्रदर्शन किया जिसमें लोगों का रोप-वे एवेकुशन व घायल लोगों का मौके पर चिकित्सा उपचार देकर स्टेबल किया गया तथा फंसे लोगों को शीट रेप्लिंग, रस्सी व सीट हारनेस के माध्यम से निकाला गया।एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम के उच्च कौशल प्रदर्शन की जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आपात स्थिति में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों ने समय-समय पर राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मॉक अभ्यास कार्य की मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी एनडीआरएफ टीम द्वारा किए गए प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस दौरान ट्रस्ट सदस्य प्रदीपसिंह, रोप-वे मैनेजर प्रहलाद अग्रवाल, व्यवस्थापक जितेंद्रसिंह सहित सिविल डिफेंस, होमगार्ड, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड टीम उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!