नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में राजस्थान में आयोजित होगी निबन्ध प्रतियोगिता। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में राजस्थान में आयोजित होगी निबन्ध प्रतियोगिता।

😊 Please Share This News 😊

जैन समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार।
भीनमाल -भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राजस्थान में कक्षा 6- 12 के सभी छात्रों के लिए शिक्षा विभाग और आध्यात्म परिवार द्वारा एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l जिसका प्रमुख विषय जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जीवन और उपदेश होगा l इस प्रतियोगिता से जुड़ने के लिए विधार्थी अपने विद्यालय के संस्था प्रधान से सम्पर्क करना होगा इसका आयोजन केवल विद्यालयों में ही किया जाएगा।इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि विधार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु अध्यात्मक परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर हितेन्द्र माणेकजी द्वारा जैन धर्म के 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जीवन एवं उपदेशों के द्वारा विद्यार्थियों में अहिंसा,सत्य,अचौर्य,ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह आदि मूल्यों का विकास करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है l इस प्रतियोगिता में भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित पांच सिद्धान्तो पर भी विद्यार्थी निबन्ध लिख सकते है।इस अवसर पर एकता जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जीवन और उपदेश पर लिखेगा राजस्थान, जानेगा राजस्थान,विषय पर निबन्ध लिखने की शब्द सीमा कक्षा 6- 8 तक के विधार्थियों हेतु 500 शब्दों तथा 9- 12 तक विद्यार्थियों के लिए 800 शब्दो रखी गई है l जिसके के लिए प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के विधार्थियों के लिए राज्य स्तर पर दो पुरस्कार, जिला स्तर पर एक मुख्य पुरस्कार और तहसील स्तर पर तीन पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।जिला स्तर पर 10 आश्वाशन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।इस राजस्थान सरकार की इस अभिनव पहल के लिए राजस्थान के अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय एवं राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेम चन्द बैरवा,शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सहकरिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक,शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल, PDFGallery_20241026_172352अल्पसंख्यक मामलात विभाग के प्रमुख शासन सचिव अश्वनी भगत,माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के निदेशक आशीष मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!