युवा सोच आर्मी द्वारा प्रेरणादायक वार्ता श्रृंखला युवा Soch का आयोजन,अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं का होने शामिल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली -युवा सोच आर्मी द्वारा युवा Soch प्रेरणादायक कहानियों की वार्ता श्रृंखला का आयोजन 30 नवंबर को जी.एन.आइ.ओ.टी ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता शामिल होंगे, जो आधुनिक प्रौद्योगिकी, व्यापार, साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक मनोरंजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम हिंदी भाषी युवाओं को विश्व स्तरीय ज्ञान प्रदान करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तैयार किया गया है।भाग लेने के लिए www.yuvasocharmy.com पर नामांकन अनिवार्य है।देश और प्रदेश में हिंदी में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हो रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैमाने को युवा सोच सेना लेकर आ रही है।इंटरनैशनल TEDx के प्रारूप पर आयोजित इस संवाद में आधुनिक प्रौद्योगिकी, व्यापार उद्योग, सकारात्मक मनोरंजन और नई श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए नेशनल वक्ता साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य,
वैज्ञानिक माइंडसेट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देंगे। इस श्रृंखला का उद्देश्य अपनी परंपरा से जुड़ी हिंदी भाषी समाज की युवा सोच को विश्व स्तरीय ज्ञान धारा से प्रवाहित करने के
साथ-साथ अपने स्तर से सकारात्मक बदलाव कर सकने के लिए अनुभव सिद्ध जानकारी से मजबूत करना है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
