जालोर भाजपा का संगठन सुव्यवस्थित – जिला चुनाव अधिकारी विष्णू चेताणी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत जालौर भाजपा द्वारा भीनमाल स्थित माली समाज धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला गुरूवार को आयोजित की गई जिसमें संगठन पर्व के दौरान प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले संगठनात्मक संरचना के साथ-साथ वर्तमान में संचालित सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान कर, संगठन के वर्तमान कार्यस्थिति की समीक्षा की गई।संगठन पर्व के दौरान जिले भर में संगठनात्मक संरचना में होने वाले बदलाव एवं वर्तमान समय में संचालित सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की गई।कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला चुनाव अधिकारी विष्णु चेताणी ने बताया कि प्रदेश भर में जालौर जिले की संगठनात्मक संरचना विख्यात है। जालोर भाजपा विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर, संगठन को मजबूती देने का कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है।राजस्थान विधानसभा सचेतक एवं कार्यशाला के मुख्य वक्ता जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि जालोर एवं सांचौर संगठन पर्व के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसके माध्यम से आगामी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर, संगठन को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा।जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि संगठन पर्व प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए त्योहार से काम नहीं है सभी कार्यकर्ता इस संगठन पर्व में अपनी भूमिका निभाने चाहते हैं इसीलिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन की सेवा करने में जुटे हुए हैं।
चुनाव सह प्रभारी वन्नेसिंह गोहिल ने बताया कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं अपितु विविध जातियां, संप्रदायों एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का परिवार है जिसमें कुशल नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति के गुणों को विकसित करने का कार्य किया जाता है।इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी विष्णु चेताणी, विधानसभा मुख्य सचेतक एवं कार्यशाला मुख्य वक्ता जोगेश्वर गर्ग,
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला चुनाव सह अधिकारी वन्नेसिंह गोहिल, मुकेश खंडेलवाल, सहित आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी,
जिला महामंत्री हरीश राणावत, प्रकाश छाजेड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल, वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र देवासी, मंगलसिंह सिराणा, रूपाराम गहलोत,
डॉ. शीला बिश्नोई शेखर व्यास, बद्रीनारायण गौड, केराराम चौधरी, जसराज राजपुरोहित, जोरावरसिंह राव, जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनी, पांचाराम प्रजापत, ठाकराराम मेघवाल, जिला मंत्री इन्द्रसिंह राणावत, भूरसिंह देवकी, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र मुणौत, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष, महेन्द्र सोलंकी, गंगाराम माली, रमेश रावल,
पीराराम गोरसिया, टीकमसिंह राणावत, दौलतसिंह कलापुरा, अमृतलाल चौधरी, रामगोपाल बुडिया, सांवलाराम माली, जितेन्द्रसिंह मरठवा, सुरेश सोलंकी, राव गणपतसिंह बगेडिया, तुलसाराम चौधरी, नेनमल लखारा, अमृतलाल देवासी, विधानसभा संयोजक दीपसिंह धनानी, बिशनसिंह सोलंकी, नरिंगाराम पटेल, अमराराम देवासी, नाथुसिंह तिखि, प्रकाश जांगू, पहाडसिंह राव, परमवीरसिंह भाटी, भरतसिंह राव, विकास सोलंकी, सुरेश वैष्णव, कमलेश बुनकर, रिडमलराम डांगी, नरिंगाराम चौधरी, मदनसिंह राव, नरपतसिंह राव, मांगीलाल दर्जी, परबतसिंह भाडू,
जयपालसिंह चारण, गंगदाराम चौधरी, भावेश चौधरी, गोरधनसिंह राजपुरोहित, मूलसिंह चंपावत, चोथाराम कोली, उत्तम गर्ग, रमेश गर्ग, फगलुराम मेघवाल, बाबूसिंह खेड़ा, ईश्वरलाल मोदी, डायालाल पुरोहित, राजेन्द्रसिंह तालियाणा, दलाराम राणा, पुखराज बगौटी, रमेश पुरोहित मेडा, किशोर सांखला, अशोक पुरोहित मेडा, छगनलाल सुथार, रमेश विश्नोई, मालाराम बिश्नोई, दूर्गेश राजपुरोहित, रमेश आंजणा, सुरेश बंजारा, गोविन्द पुरोहित, अमन मेहता, मुकेश राजपुरोहित बावतरा सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
