नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान के पीएम श्री स्कूलों में शुरू होगी प्री-प्राइमरी क्लास:हर वर्ग में होगी अधिकतम 25 सीट, 29 नवंबर को निकलेगी लॉटरी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान के पीएम श्री स्कूलों में शुरू होगी प्री-प्राइमरी क्लास:हर वर्ग में होगी अधिकतम 25 सीट, 29 नवंबर को निकलेगी लॉटरी।

😊 Please Share This News 😊

जालोर -राजस्थान के पीएम श्री स्कूलों में भी अब प्री प्राइमरी क्लास का संचालन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश के बाद प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला किया है। जिसके तहत प्रदेश में पहले चरण में संचालित 402 पीएम श्री स्कूलों को सिलेक्ट किया गया है। जिसमें 3 साल प्री प्राइमरी क्लास के संचालन की अनुमति दी गई है। इसके लिए आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्री प्राइमरी क्लास सप्ताह में 5 दिन संचालित की जाएंगी। जिनकी समय अवधि हर दिन 4 घंटे की होगी। प्री प्राइमरी क्लास में एडमिशन के लिए अधिकतम 25 सीटों का प्रावधान रहेगा। वहीं पहले साल इनमें 3 साल या इससे अधिक उम्र के स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। इसके साथ ही एडमिशन के लिए ज्यादा आवेदन आने पर लॉटरी से स्टूडेंट्स का एडमिशन होगा। इसके लिए 29 नवंबर के लिए लॉटरी निकली जाएगी।बता दें कि पीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत साल 2022 में की गई थी। जिसके तहत प्रदेश के 14 हजार 500 प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकासित किया जाना प्रस्तावित है। पीएम श्री स्कूलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार किया गया है। जिसमें लेटेस्ट लेक्नोलॉजी, स्मार्ट क्लास, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है।//////

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!