यवराज आचार्य पोखरा के नेतृत्व में 101 व्यक्ति सम्मलित होंगे शान्ति मिशन में।
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमाण्डौ/भारत रत्न स्वः श्री अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व प्रधानमंत्री भारत की जयन्ती समारोह के पूर्व संध्या 24 दिसम्बर 2024 को काठमाण्डौ नेपाल स्थित होटल आनन्द पशुपति सभागार मे अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा पुष्पाजंली कार्यक्रम में नेपाल राष्ट्र के 101 महनीय व्यक्ति मंच कार्यालय मिशन एडवाईजर यवराज आचार्य पोखरा के नेतृत्व में पुष्पाजंली करेंगें वैश्विक शान्ति समरसता सम्मेलन के शुभारम्भ के साक्षी होंगे। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ ने बताया कि वैश्विक शान्ति समरसता सम्मेलन में 192 राष्ट्रो का राष्ट्र ध्वजो का नागरिक अभिनन्दन समारोह होगा। पुष्पांजली कार्यक्रम में यवराज आचार्य अध्यक्ष हुमन फॉर हुमन के नेतृत्व में सास्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्यो में सम्मलित 101 सदस्यो का ‘‘अटल समरसता सेवा श्री’’ अभिनन्दन मंच द्वारा किया जायेगा। यवराज आचार्य ने बताया कि दुनिया का प्रथम विश्व रत्न अलंकरण अभिनन्दन-पत्र के नेपाल की मिट्टी से तिलक करने पर बड़ा गर्व हुआ। वसुधैव कुटुम्बकम् ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् कार्य योजना सफल होगी वैश्विक शान्ति सम्मेलन में नेपाल राष्ट्र के 192 व्यक्तियो को विशेष आमन्त्रित 192 राष्ट्रों के नागरिक अभिनन्दन समारोह में सम्मलित किया जायेगा।
वैश्विक शान्ति समरसता सम्मेलन को 22 राष्ट्रो का नैतिक समर्थन प्राप्त है। समापन 26 दिसम्बर को होगा।
यवराज आचार्य को मिशन एडवाईजर का प्रस्ताव श्यामानन्द सुमन पूर्व राजदूत कतर द्वारा करने पर कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
