नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने सावीधर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने सावीधर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का किया निस्तारण।

😊 Please Share This News 😊

जिलेभर में हुआ पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन।
भीनमाल/सावीधर-2 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरूवार को जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिवेदनाएँ प्राप्त कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जसवंतपुरा उपखण्ड के सावीधर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांने अधिकारियों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के साथ ही जनता की समस्याओं पर प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए परिवादों के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान सावीधर से भीनमाल तक डामरीकरण कार्य करवाने, आधार सेंटर खुलवाने, उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन की मरम्मत करवाने, फसल बीमा का क्लेम दिलवाने, विद्युत लाईन हटाने, पक्का नाला निर्माण करने, कॉलोनी को विद्युत लाईन से जोड़ने, अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाने व खेल मैदान की भूमि आवंटित करने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्रस्तुत हुए जिनकी सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने विभिन्न परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया तथा शेष प्रकरण राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कलक्टर ने श्री दुदेश्वर गौशाला में पानी की समस्या के तुरन्त समाधान के दिए निर्देश।
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने श्री दुदेश्वर गौशाला समिति सावीधर में गौवंश के पानी की समस्या के परिवाद को संवेदनशीलता से सुनते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तुरन्त गौवंश के लिए पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी रामलाल मीणा, विकास अधिकारी आवड़दान चारण, सरपंच सुबटी देवी, उप सरपंच घेवाराम पारीक, ग्राम विकास अधिकारी जसराज परिहार, पटवारी भावेश दवे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!