नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर की वैचारिक विरासत को बचाने का लिया संकल्प”। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

“बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर की वैचारिक विरासत को बचाने का लिया संकल्प”।

😊 Please Share This News 😊

गंगापुर सिटी-डॉ.अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान,शाखा गंगापुर सिटी की ओर से आज जयपुर बाईपास रोड स्थित अंबेडकर भवन में विचार संगोष्ठी एवं सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि डॉ.अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के प्रदेश महासचिव जी एल वर्मा*,विशिष्ट अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ रुक्टा डेमोक्रेटिक के प्रदेश संयोजक प्रो. रमेश बैरवा,समिति के भरतपुर संभाग के सचिव रणजीत सिंह जाटव,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी गायत्री वर्मेंदु,राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के भरतपुर संभाग अध्यक्ष विनोद बैरवा,पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय वर्मा तथा अध्यक्षता नगरपालिका वजीरपुर के चेयरमैन मुकेश बैरवा ने की। मंच का सफल संचालन कवि डॉ.विजय बवंडर ने किया। कार्यक्रम में सागर करौली, ए एफ नजर,चोखेलाल वर्मा,मनसुख विद्रोही एवं डॉ विजय बवंडर ने काव्यपाठ किया गया।वक्ताओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के सपनों के समतामूलक भारत तथा स्वतंत्रता,समानता,न्याय,बंधुत्व,लोकतंत्र समाजवाद की वैचारिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अंबेडकर विचारधारा के सैकड़ो गणमान्य नागरिक,समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं विद्यार्थी शामिल रहे। समिति महासचिव जी एल वर्मा को गंगापुर सिटी कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र दिया,जिसमें डॉ.अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान शाखा गंगापुर सिटी हेतु भूमि आवंटन एवं अंबेडकर भवन को अंबेडकर पीठ एवं शोध संस्थान के रूप में राज्य सरकार से विकसित करवाए जाने की मांग की,जिसके लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!