नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने कोरा ग्राम में की रात्रि चौपाल,परिवादों को सुनकर उनका मौके पर करवाया समाधान। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने कोरा ग्राम में की रात्रि चौपाल,परिवादों को सुनकर उनका मौके पर करवाया समाधान।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/कोरा-8 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मंगलवार को भीनमाल उपखण्ड के कोरा ग्राम में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के समक्ष ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, रोडवेज पास, सड़क, विद्युत व पानी की समस्या का समाधान करने, जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिलवाने सहित 58 परिवाद प्रस्तुत किए जिनको जिला कलक्टर ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।रात्रि चौपाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम व पंचायतीराज सहित विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भीनमाल तहसीलदार नीरज कुमारी, सरपंच खेमराज देसाई सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!