नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, आम आदमी को राहत पहुंचाना लोकसेवक का प्राथमिक दायित्व। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, आम आदमी को राहत पहुंचाना लोकसेवक का प्राथमिक दायित्व।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर– मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास एवं आमजन को बेहतरीन सर्विस डिलीवरी की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान’’ के संकल्प को साकार करें। आम आदमी की समस्याओं को दूर कर उन्हें राहत पहुंचाना हर कार्मिक का प्राथमिक दायित्व है।श्री पंत गुरूवार को जोधपुर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर संभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मारवाड़ की यह परम्परा रही है कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को याद रखा जाता है, इसलिए सभी अधिकारी इस ध्येय के साथ कार्य करें कि उनकी सेवा और कार्य का मान-सम्मान बढ़े।उन्होंने कहा कि जोधपुर संभाग भौगोलिक रूप से सबसे बड़ा है और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफी नजदीक है। इसे देखते हुए आंतरिक सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से यह संवदेनशील संभाग है। पुलिस अधिकारी यहां कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष नजर रखें। खासतौर से मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी, अवैध खनन आदि पर सख्ती से रोकथाम हो। पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर काम करते हुए बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। साम्प्रदायिक तनाव  से संबंधित मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के सभी उपाय अपनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!