“सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता: केरियर एकेडमी स्कूल भीनमाल का प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक”।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-आज केरियर एकेडमी स्कूल, भीनमाल द्वारा माघ चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की प्रेरणा देना था।केरियर एकेडमी स्कूल, भीनमाल के निदेशक श्री बलवंत सारण ने बताया कि “हमारा उद्देश्य है कि समाज में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई सोच विकसित हो। सड़क पर सुरक्षित रहना सभी की जिम्मेदारी है, और इसके लिए जागरूकता जरूरी है।नाटक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे हेलमेट न पहनना, तेज गति से वाहन चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, हास्य और व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किए गए।नाटक में प्रस्तुत अनोखे दोहे और गीतों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और उन्हें जागरूक भी किया।कार्यक्रम में भीनमाल थाने के थाना अधिकारी श्रीमान रामेश्वरजी भाटी और संपूर्ण पुलिस स्टाफ ने विशेष उपस्थिति दर्ज की। श्रीमान भाटी जी ने नाटक की सराहना करते हुए कहा,”यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है, बल्कि समाज में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण प्रयास भी है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मैं सभी छात्रों, अभिभावकों और जनता से अपील करता हूं कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर शहर के नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने केरियर एकेडमी स्कूल, भीनमाल की इस पहल की जमकर प्रशंसा की।
जनता ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरणादायक प्रयास बताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संचालन श्रीमान मीठालाल जांगिड़ ने किया।
शहर के नागरिकों ने इस सफल आयोजन के लिए केरियर एकेडमी स्कूल, भीनमाल, पुलिस विभाग, का आभार व्यक्त किया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
