नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में जोधपुर संभाग प्रगति पर,सभी आठ जिलों में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है इनका क्रियान्वयन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में जोधपुर संभाग प्रगति पर,सभी आठ जिलों में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है इनका क्रियान्वयन।

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर/जालोर 23 जनवरी। जोधपुर संभाग में मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं का बेहतर क्रियान्वयन जारी है और सम्पूर्ण संभाग के सभी जिलों में इस दिशा में व्यापक प्रगतिकारी कार्यवाही निरन्तर जारी है और उपलब्धियों का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है।
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा अंतर्गत बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर, सिरोही, फलोदी, जालौर, पाली तथा जोधपुर सहित जोधपुर संभाग के सभी आठ जिलों की कुल 466 बजट घोषणाएं हैं।उन्होंने बताया कि इन घोषणाओं में 183 प्रकरणों की भूमि आवंटन की कार्यवाही की जानी थी। इनमें से 101 प्रकरणों में भूमि आवंटन हो गया है जबकि शेष 73 प्रकरणों में भूमि आवंटन की आवश्यकता नहीं है।डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि शेष 6 भूमि आवंटन प्रकरणों में एक बालोतरा, तीन जैसलमेर तथा दो सिरोही के हैं, जिन्हें राज्य सरकार को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि संभाग के सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता से किया जाकर इनसे संबंधित कार्यवाही में तेजी लाएं तथा इन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!