नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा एंव राज्य के कई मंत्री व विधायक पहुंचे सुराणा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा एंव राज्य के कई मंत्री व विधायक पहुंचे सुराणा

😊 Please Share This News 😊

परिवारजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय दिलवाने का दिया भरोसा।

जिले में सायला क्षेत्र के सुराणा ग्राम में बालक इंद्र कुमार की मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में मंगलवार को शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने एवं सांत्वना प्रकट करने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास व रजिस्ट्रार शैलेन्द्र व्यास, अध्यक्ष व पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव, जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेह, अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी व भूराराम सीरवी ने सुराणा पहुंच परिवार जन से मुलाकात कर बालक इंद्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास ने बालक इन्द्र कुमार के परिवारजनों को न्याय एवं हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कहते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इस दौरान आयोग के रजिस्ट्रार शैलेन्द्र व्यास साथ रहे।

इसी प्रकार पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, ओबीसी वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव, जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेह, अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी व भूराराम सीरवी ने बालक के परिजनों से बात करते हुए दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने एवं पीडित परिवार के साथ हर परिस्थिति में साथ खडे़ रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा परिवारजनों की मांगों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति कल्याण मद से 4 लाख 12 हजार 500 रूपए की सहायता सहित कुल 9 लाख 12 हजार 500 रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है और त्वरित कार्यवाही के लिए ‘केस ऑफिसर स्कीम’ में प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!