नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ.अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

डॉ.अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर -डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर द्वारा झालाना डूंगरी प्रांगण में 76 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।सर्वप्रथम सोसायटी के अध्यक्ष जसवंत संपतराम, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा, जेपी विमल एवं महासचिव जीएल वर्मा सहित सभी ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सोसायटी के अध्यक्ष जसवंत संपतराम ने झंडा फहराया एवं संबोधित किया।इस अवसर पर संस्था छात्रावास के छात्र पार्थ वर्मा के नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने पर संस्था की ओर से उनका व परिजनों तथा किक बॉक्सिंग संस्था के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही सुबह शुरू हुई संविधान वाहन रैली का समापन किया गया।समारोह में सोयायटी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी अनिल गोठवाल, बीएल वर्मा, एडवोकेट एनएल वर्मा, डॉ. अंजना वर्मा, प्रशांत मेहरड़ा, गुरुप्रसाद लेखरा, एडवोकेट रामावतार वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, शिवशंकर छत्रपति, आरएस चौहान, बिहारीलाल, डॉ. केसर चायल, डॉ. नीलम पूनार, महेश धावनिया, भगवान साहय जाटवा, भूराराम बलाई, पीएन बुटोलिया, संतोष दायमा, नवरतन नराणियां, रामकिशन मेहरा, छोटेलाल नैनावत, एवं सोसायटी सदस्यों इंद्र राज सिंह, हीरा लाल गोठवाल, भागीरथ बुनकर, प्रभु दयाल खडगवाल, विश्वजीत नागर, जयचंद बुनकर, उर्मिला वर्मा, कश्मीरा सिंह, गोपीचंद मेघवाल सहित के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!