नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहीद दिवस पर गाँधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति के साथ 2 मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शहीद दिवस पर गाँधीजी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति के साथ 2 मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला प्रमुख राजेश कुमार सहित अतिथियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति के बाद शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को आयोजित शहीद दिवस पर प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय जालोर के छात्र-छात्राओं ने रामधुन ‘‘रघुपति राघव राजा राम,…………’’ के भजन की प्रस्तुति दी। केन्द्रीय विद्यालय के बालक ने हारमोनियम वाद्य यंत्र बजाने के साथ मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत व राबाउमावि प्रताप चौक जालोर व महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय शिवाजी नगर की बालिकाओं ने गांधीजी का प्रिय भजन ‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये ………….’’ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहीद दिवस पर पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित़, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भेराराम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भगवानाराम चौधरी सहित बालक व बालिकाएँ तथा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!