नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री भाण्डवपुर महातीर्थ,संयम स्वर्ण जयन्ती महोत्सव में आचार्यदेवेशश्री को दी बधाई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्री भाण्डवपुर महातीर्थ,संयम स्वर्ण जयन्ती महोत्सव में आचार्यदेवेशश्री को दी बधाई।

😊 Please Share This News 😊

सायला/जालोर –श्री भाण्डवपुर महातीर्थ,सायला उपखण्ड के भाण्डवपुर महातीर्थ में भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय जयरत्नसूरीश्वरजी म. सा. के संयम के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रतिष्ठा के पश्चात् प्रथम ध्वजारोहण पर त्रिदिवसीय महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।मिडिया प्रभारी कुलदीप प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 6 फरवरी 2025 को प्रातः से ही दूर-सुदूर क्षेत्र के भक्तों का आगमन तीर्थ परिसर में चालू हो गया । सभी ने तीर्थ परिसर में स्थित जिनालयों एवं गुरु मन्दिरों में पूजा-वन्दना के पश्चात् प्रातः 9 बजे आचार्यदेवेशश्री एवं श्रमण-श्रमणिवृन्द व सकल श्रीसंघ के साथ बैण्ड-बाजों व ढोल ढमाकों के साथ चन्दन वाटिका स्थित प्रवचन मण्डप में पहुचे जहॉं पर गुरुगुणानुवाद सभा का शुभारम्भ आचार्यदेवेशश्री जयरत्नसूरीश्वरजी म. सा. के मंगलाचरण के साथ प्रारम्भ हुआ।सभा में आचार्यदेवेशश्री के सांसारिक बन्धुओं का ट्रस्ट की ओर से बहुमान किया गया। सभा में परिषद् के पूर्व महामन्त्री रमेश धारीवाल कुक्षी, अ. भा. त्रिस्तुतिक संघ के अध्यक्ष सुरेश तांतेड़, अशोकभाई सेठ-पीलूडा, भरतपुर के ट्रस्टी सुमेरमल जैन, आचार्यश्री के बालसखा सुरेशभाई दोशी वासणा वाले-डीसा, चान्दमल विराणी-निम्बाहेडा आदि ने शब्दों द्वारा गुरुदेवश्री के संयम पर्याय की अनुमोदना करते हुए उन्हें जिनशासन का एक उज्ज्वल नक्षत्र बताया ।सिद्धार्थ मुथा ने गुरु भक्ति की धूम मचाते हुए सभी को गुरु भक्ति में सराबोर कर दिया । राष्ट्रीय कवि एवं यतीन्द्र वाणी के सम्पादक कुलदीप प्रियदर्शी ने- “स्वर्ण जयन्ती दीक्षा की जन जन के मन भाई है । जयरत्नसूरिजी हो शतायु, भावना सभी ने भाई है…”. सुनाते हुए सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।आचार्यश्री ने अपने माता-पिता का स्मरण करते हुए कहा कि आज मैं जिस स्थान पर हूं वह सब मेरे गुरुदेवश्री शान्तिविजयजी की असीम कृपा का ही सुफल है और पुण्य सम्राट श्री के शुभाशीर्वाद एवं प्रेरणा ने मुझे प्रत्येक कार्य में सम्बल प्रदान किया है ।इस अवसर पर पडाव गुफा चामुण्डा माता मन्दिर देलवाड़ा आबूपर्वत के महन्त श्री डूंगरगिरिजी महाराज ने पधार कर आचार्यश्री को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी । ट्रस्ट की ओर से उनका बहुमान किया गया । गुरुभक्त हेमन्तसिंह पडिहार देलवाड़ा आबू का भी बहुमान किया गया । आगन्तुक गुरुभक्तों एवं अतिथियों का आभार तीर्थ के ट्रस्टी कान्तिलाल हुकमाणी ने किया । तीर्थ ट्रस्ट मण्डल ने आचार्यश्री को वर्धमान विद्यायन्त्र समर्पित किया ।दोपहर में जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द यादव आचार्यश्री से आशीर्वाद लेने पघारे । ट्रस्ट द्वारा बहुमान किया गया ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!