जैन मन्दिर काठमांडू में हर्षोल्लास के साथ मनाया आचार्य श्री का प्रथम समाधि स्मृति दिवस।
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमांडू– नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी,काठमांडू में आवार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस को विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ भव्य रुप से मनाया गया।जानकारी देते हुए श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष – अनिता जैन सेठी ने बताया कि इस दिन प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ किया गया।
अध्यक्ष सेठी ने बताया कि इस पावन अवसर पर संध्या काल में सर्व प्रथम श्रीमती अनिता जैन, सपना जैन के द्वारा मंगलाचरण किया गया।इसके बाद में प्रभु दयाल संतोष देवी काला द्वारा दीप प्रज्वलन करने के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी द्वारा स्वागत मंतव्य एवं आचार्य श्री के जीवन व उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।कमेटी के सलाहकार पंकज जैन ने भी आचार्य श्री के जीवन पर अपना मंतव्य रखा।तत्पश्चात 108 दीपकों से महाआरती एवं ॐ ही श्री क्लीं ऐं बड़े बाबा अर्ह नम: की एक माला का जाप किया गया।एवं उसके बाद में राजेश काला ,एकता जैन ,सपना जैन, अनिता जैन आदि द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।कोषाध्यक्ष राजेश काला ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मन्दिर क्षेत्र को विशेष रोशनी से प्रकाश मय किया गया।सचिव संजय गुड्डू जैन जैन के अनुसार पूरा मन्दिर प्रागण आचार्य श्री के जयकारों से गुजायमान रहा,
व सभी कार्यकर्म पूरे भक्ति भाव से उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।इस भव्य कार्यक्रम में जैन समाज के प्रभुदयाल – संतोष काला,पंकज – शिल्पी जैन,
सुभाष – अनिता जैन सेठी, राजेश काला, संजय गुड्डू जैन, उषा देवी गंगवाल, एकता गंगवाल, सपना गंगवाल, अंकित सरावगी,अन्दीप झा,सिद्धम जैन, सनत कुमार जैन आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
