संत रैदास जयंती पर व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजन किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर -डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर में संत रैदास जयंती कार्यक्रम पर व्याख्यान माला का आयोजन किया। अध्यक्ष जसवन्त सम्पतराम ने भक्ति काल में उनके द्वारा किए गए समाज सुधार एवं महासचिव जी एल वर्मा ने संत रैदास को अछूत समुदाय का प्रथम बौधिक व्यक्ति बताया जिन्होंने समाज सुधार कि दिशा में भी प्रयास किए। रोडू राम सुलानीया, हरिवल्लभ मेघवाल, एडवोकेट गुरु प्रसाद लेखरा, डॉ ओम प्रकाश, सुरेन्द्र बायला ने भी संबोधन में उनके जीवन पर विचार प्रकट किए। राजेन्द्र चेतीवाल, गणेश लाल, ओम प्रकाश आर्य, मनीषा बौद्ध, सायर बौद्ध, शिव कुमार कोशिक, रामजी लाल गीतकार सहित लगभग सौ व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। 
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
