जालोर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर, 22 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र जालोर एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित जालोर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोर में हुआ जिसमे अतिथि अधिवक्ता हेमेन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य चैनकरण करणोत नेतृत्व में हुआ जिसमें प्रधानाचार्य ने बताया कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए तथा इसमें हार जीत होती रहती है हारी हुई टीम को हताश नहीं होना चाहिए, खेल जीवन का अभिन्न अंग है तथा खेल से मनुष्य स्वस्थ रहता है।कबड्डी प्रतियोगिता में स्वरंगिरी फाउंडेशन की टीम प्रथम स्थान पर व पीएमश्री रा.उ.मा.वि. की टीम उपविजेता रही रस्साकसी प्रतियोगिता में पीएमश्री रा.उ.मा.वि. की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया व एल बी बी एस ग्रुप जालोर की टीम उपविजेता रही तथा 100 मीटर दौड़ में कुसुम सुथार प्रथम, दिव्या सोनी द्वितीय व दीपिका कुमारी तृतीय स्थान पर तथा 200 मीटर दौड़ में में कुसुम प्रथम, दीपिका सेन द्वितीय तथा दीव्य सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वहीँ पुरुष वर्ग में100 मीटर दौड़ में जीतेन्द्र कुमार प्रथम, कांतिलाल द्वतीय व उम्मेदराम तृतीय पर तथा 200 मीटर दौड़ में जीतेन्द्र कुमार प्रथम, कांतिलाल द्वतीय व अशोक कुमार तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर शा. शिक्षक शिवदत्त आर्य, असलम खान, जबार खान, महबूब खान, नरेश मालवीय ने निर्णायक की भुमिका निभाई।नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वस्थ राष्ट्र – समृद्ध राष्ट्र थीम के साथ ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आयोजन सायला ब्लॉक के बिशनगढ़ ग्राम में 24 व 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि सायला, बिशनगढ़,
नरसाणा, पहाड़पुरा, आंवलोज, ऐलाना, जालोर व समीप के ब्लॉक के युवा उपस्थित होकर भाग ले सकेंगे। शारीरिक शिक्षक असलम व स्वयंसेवक रघुनाथ राम ने बताया कि लड़कों हेतु कबड्डी, लड़कियों हेतु रस्साकसी के साथ 100 व 200 मीटर दौड़ में युवा भाग ले सकेंगे। शारीरिक शिक्षक महावीर सिंह, गुलाब सिंह व शबाना परवनि के नेतृत्व में युवा तैयारियों में जुटे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
