नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला स्तरीय अमृता हॉट कार्यक्रम का हुआ समापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय अमृता हॉट कार्यक्रम का हुआ समापन।

😊 Please Share This News 😊

शिवगंज-महिला उद्यमी एवं महिला स्वयं सहायता समूह के हस्त निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अमृता हॉट कार्यक्रम का समापन समारोह उपखंड अधिकारी श्री नीरज मिश्रा की अध्यक्षता एवं कोषाधिकारी श्रीमती अलका राव के आतिथ्य में किया गया।
अमृता हॉट के समापन समारोह के अवसर पर शिवगंज निवासी सुश्री योगिता गर्ग एवं संजना सिंह ने नृत्य प्रस्तुति दी वहीं महिला अधिकारिता विभाग कार्मिक, ग्राम साथीन सिरोही एवं शिवगंज ने अमृता हॉट का विजिट किया।उपखंड अधिकारी श्री नीरज मिश्रा ने अमृता हाट को महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में सराहनीय पहल बताते हुए कहां कि महिला आर्थिक रूप से सशक्त बने यह आज की आवश्यकता है कोषाधिकारी श्रीमती अलका राव ने महिलाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ने की सराहना की।उल्लेखनीय है की पांच दिवसीय अमृता हाट का उद्घाटन 27 फरवरी को किया गया था। महाराजा मैदान शिवगंज में आयोजित जिला स्तरीय अमृता में राज्य के सभी जिलों के प्रमुख उत्पादों एवं हस्त निर्मित उत्पादों के साथ महिला उद्यमी एवं महिला स्वयं सहायता समूह ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!