उन्नत राजस्थान उन्नत जालोर मेगा प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ गुरूवार को।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 5 मार्च। सांसद लुंबाराम चौधरी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संस्था ‘प्रयास’ के संयुक्त तत्वावधान में 6 मार्च, गुरूवार को प्रातः 11 बजे गिटाला रिसॉर्ट में प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ होगा, जो 8 मार्च तक चलेगी।प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में सांसद लुंबाराम चौधरी, जसराज राजपुरोहित, जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक भाग लेंगे।प्रदर्शनी में कृषि, रक्षा, शिक्षा क्षेत्र की नवीनतम तकनीकी योजनाओं, व्यवसाय, कौशल, औद्योगिक, प्रदर्शनी के 65 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस प्रदर्शनी को प्रयास एग्जिबिशन एजेंसी के निदेशक विनीश गुप्ता के संयोजन में भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है। इनके लिए संयोजक प्रकाश छाजेड़ व मीडिया संयोजक डिम्पलसिंह चौहान को बनाया गया है।प्रदर्शनी और स्टॉल में आयुर्वेद, चिकित्सा, सिद्धा चिकित्सा, होम्योपैथी, से जुड़े स्वास्थ्य परामर्श, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानक पर जागरूकता अभियान,एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी बिक्री सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदर्शनी का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा जिसमें सभी आम जन निशुल्क प्रदर्शनी का लाभ ले सकेंगे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
