नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन (राष्ट्रीय) का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह हनुमानगढ़ में आयोजित हुआ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन (राष्ट्रीय) का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह हनुमानगढ़ में आयोजित हुआ।

😊 Please Share This News 😊

हनुमानगढ़-राष्ट्र स्तरीय पत्रकार संघ ’’न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन (राष्ट्रीय)’’ का होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव थत्ते की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । स्नेह मिलन समारोह में प्रदेशभर के पत्रकारों के हितों के लिये कार्यरत एक्टिव संगठन न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव थत्ते,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिशजी आचार्य , राष्ट्रीय प्रवक्ता पन्नालाल जी चौहान,राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश जी कलाल, प्रदेश महासचिव नितिशजी पटेल , प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सैन, पाली जिलाध्यक्ष रमेश परमार सहित कई प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी एवं सदस्यों ने समारोह में भाग लिया। समारोह में आगन्तुक पत्रकारों का स्वागत न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन (राष्ट्रीय) से हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार खत्री, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बेनीवाल, जिला महासचिव मनीष कौशिक , जिला मंत्री आशीष सक्सेना, जिला मिडिया प्रभारी लखविंदर सिंह, तहसील अध्यक्ष पीलीबंगा ध्रुव राज गोदारा, तहसील अध्यक्ष भादरा महिपाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष हनुमानगढ़ बिंठू लाल, तहसील उपाध्यक्ष राकेश कुमार व वरिष्ठ पत्रकार बलजीत सिंह, सतीश छाबड़ा ,मनीष बब्बर और लक्ष्य फाउंडेशन के सदस्य सरदार जगनंदन सिंह, सरदार सिकंदर सिंह, साहिल बंसल व विशाल मोंगा ने सभी का मालार्पण कर स्वागत किया ।समारोह में स्थानीय प्रशासन में सरस डेयरी के मुख्य प्रबंधक उग्रसेन सहारण, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली, एडिशनल एसपी राज कवर, डीवाईएसपी मीनाक्षी, ASI भूप सिंह व पुलिस के जवानों ने इस समारोह में भाग लिया।पुलिस प्रशासन के सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्य को सराहा गया।
कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव थते ने घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष पवन कुमार खत्री को प्रदेश महासचिव के पद पर पदोन्नत कर हनुमानगढ़ के लिए एक बहुत बड़ी सौगात दी, साथ ही जिला अध्यक्ष का पद खाली होते ही लखविंदर सिंह को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!