भाजपा मंडल सायला का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित।

😊 Please Share This News 😊
|

सायला ( प्रियंक दवे )-उपखंड क्षेत्र के तुरा गाला स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भाजपा मंडल सायला का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. स्नेह मिलन समारोह में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल,भाजपा जिलामंहामंत्री पुखराज राजपुरोहित व भवानी सिंह बाकरा के अतिथ्य में मनाया गया. स्नेह मिलन समारोह का भारतमाता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर व होली गीत के साथ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य सचेतक ने सभी को होली की शुभकामनायें दी व कार्यक्रताओं से चर्चा की इस दौरान जवाई पुनभरण की मांग पर मुख्य सचेतक ने कहा की डीपीआर के आदेश हो गए है. वही जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने होली की शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए मिठाई व रंग के पैकेट वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व भाजपा के मंडल अध्यक्षो को मुख्य सचेतक के हाथों वितरण करवाए. कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा ने सभी का आभार जताया. इस दौरान पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी सायला,लक्ष्मी चौधरी तहसीलदार सायला,पोषाना पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयसिंह दादाल, पुर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित, मुकुंद दवे उद्देश्य सिंह सायला ,मांगीलाल राजपुरोहित सायला ,केवदाराम राऊल जी भंडारी,चंपालाल राजपुरोहित ,मूलसिंह सोराऊ ,ईश्वर सिंह खारी, थानमल राजपुरोहित ,नेनाराम हड़मतसिंह भवानिसिह देता ,राजेन्द्र जेन सायला,
जामताराम संबूसिह सायला ,मौहनजी राजपुरोहित, नाथूराम सोलंकी ,गुमान सिंह आसाणा, पत्रकार प्रियंक दवे, सहीत मोजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
