नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आर.ए.एस. परीक्षा-2024 की तैयारी के लिए जनजाति वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क आवास व्यवस्था उपलब्ध होगी। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आर.ए.एस. परीक्षा-2024 की तैयारी के लिए जनजाति वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क आवास व्यवस्था उपलब्ध होगी।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर,20 मार्च। आर.ए.एस. परीक्षा-2024 में प्री पास कर चुकी जनजाति वर्ग की जयपुर में कोचिंग या स्वयं के स्तर पर परीक्षा के अगले चरण की तैयारी कर रही प्रतिभागियों के निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए  जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग व्यवस्था कर रहा है।आयुक्त श्री शक्ति सिंह ने बताया कि  विभाग द्वारा संचालित शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर में उनके लिए निःशुल्क भोजन और आवास व्यवस्था की जा रही है। अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो। अभ्यर्थी के परिवार की कुल मिलाकर वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम हो। यदि माता/पिता में से कोई राजस्थान सरकार में सेवारत है तो पे मेट्रिक्स पर अधिकतम लेवल-11 तक वेतन प्राप्त कर रहे हो।अभ्यर्थी के माता-पिता / अभिभावक के वेतनभोगी होने पर उन्हें अपने कार्यालय अध्यक्ष / नियोक्ता द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र/वेतन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया हेतु विभागीय वेबसाईटwww-tad-rajasthan-gov-in के Home Page  पर जाकर Apply for Residential Facilities at Center of Excellence (Multipurpose Girls Hostel) Jaipur for RAS Mains Exam 2024 Student  के लिंक पर आवेदन कर सकते है। साथ ही Citizen SSO ID  से राजकाज से Hostel and Scheme Monitoring System  पोर्टल पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च  है तथा आवास की सुविधा अप्रैल के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!