नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर की प्रतिभाशाली दोनों बहिनों ने 25वीं स्काय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर की प्रतिभाशाली दोनों बहिनों ने 25वीं स्काय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता।

😊 Please Share This News 😊

जालोर-कहते हैं ना कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती हैं,
वो फूल खिल कर ही रहेंगे जो खिलने हैं। ये इन दोनों बेटियों ने ये साबित कर दिया।जयपुर में आयोजित 25वीं स्काय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व जालौर की दो बेटियों ने किया।जिसमें दोनों बहिनों सागर कंवर मनीषा कंवर सुपुत्री- श्री छैल सिंह जी सोलंकी निवासी मायलावास जालौर ने राष्ट्रीय स्तरीय स्काय मार्शल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल 🥇+ सिल्वर मेडल🥈 जीतने पर बधाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सलेक्शन होने पर बधाई और शुभकामनाएं।
इनके पिताजी एक किसान हैं।मनीषा कंवर राजकीय महाविद्यालय आहोर में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर में अध्यनरत हैं, मनीषा ने पुर्व में 12वीं कक्षा में विधालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और दो बार राज्यस्तरीय खिलाड़ी रह चुकी हैं।सागर कंवर सोलंकी वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालौर में एम.ए. इतिहास तृतीय सेमेस्टर में अध्यनरत हैं इन्होंने एम.ए प्रीवियस परीक्षा में जालोर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सागर कंवर वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय आहोर की छात्र संघ महासचिव हैं ,पूर्व में 2020 में 12वीं कक्षा में ग्राम पंचायत पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।सागर कंवर एक बार सोफ्टबाँल राज्यस्तरीय खिलाड़ी रह चुकी है।ये बेटियां हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं,इनके जज्बे और जुनून को सलाम।गांव में आज हर कोई इनकी प्रतिभा को सलाम कर रहा हैं। ये दोनों बहिनें हर क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त कर रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!