मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा जालोर की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पुस्तका का किया विमोचन।

😊 Please Share This News 😊
|

जालोर, 24 मार्च। राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर में जालोर विधानसभा में गत 1 वर्ष में हुए विकास कार्यों व उपलब्धियों पर आधारित विधानसभा जालोर की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पुस्तक का विमोचन किया। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक व जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गत 1 वर्ष में जालोर विधानसभा में विभिन्न विकास के कार्य करवाए गए हैं जिसका विभागवार ब्यौरा विधानसभा जालोर की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पुस्तिका में किया गया हैं। इस पुस्तक के माध्यम से आमजन को विगत 1 वर्ष में जालोर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी मिल सकेंगी। विमोचन के दौरान भवानी सिंह धाँधिया, बजरंग लाल जांगिड़, कैलाश सिंह मेड़तिया, शिवकुमार खीचड़ व अनिल कुमार सोनी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
