नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन एवं ई-गवर्नेंस राज्य सरकार की प्राथमिकता-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सुशासन एवं ई-गवर्नेंस राज्य सरकार की प्राथमिकता-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 28 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में साप्ताहिक महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को भीलवाड़ा से राज्य स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल जुड़े। जिला स्तरीय सुशासन समारोह जालोर क्लब में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपणो अग्रणी राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने सुशासन के जरिये प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।आयोजन में श्री शर्मा द्वारा डेलीगेशन के आदेश, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया के सरलीकरण के आदेश, नए जिलों में डीएमएफटी के गठन के आदेश, राजस्थान सर्कुलर इकॉनॉमी इन्सेन्टिव स्कीम के दिशा-निर्देश, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना के दिशा-निर्देश, हरित अरावली विकास परियोजना एवं अन्नपूर्णा भण्डार के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही प्रत्येक जिले की पंचगौरव बुकलेट भी जारी की। विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री शर्मा पत्रकारों की हेल्थ कवरेज योजना (आरजेएचएस) का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा सब रजिस्ट्रार कार्यालय का समय सप्ताह में 2 दिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक करने के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही राजस्थान सम्पर्क 2.0 पोर्टल का शुभारम्भ एवं चिकित्सा ऐप भी लॉन्च किया तथा ई-गवर्नेंस अवार्ड भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया।
जालोर क्लब में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सुशासन एवं ई-गवर्नेंस राज्य सरकार की प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेही सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को बधाई देते हुए कहा कि पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना सरकार की प्राथमिकता है।समारोह के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप. के गावंडे व मंजू सोलंकी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों को किस्त के चैक, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन का रोजगार वाले श्रमिकों एवं स्ट्रीट वेण्डर्स को विक्रय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।
जिला स्तरीय पंच गौरव पुस्तिका का हुआ विमोचन
जिला स्तरीय समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व मंजू सोलंकी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरा व नगर परिषद आयुक्त अनिता पहाड़िया द्वारा जालोर जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका में जालोर जिले के पंच गौरव एक जिला एक गतव्य ‘‘सुंधा माता’’, एक जिला एक उत्पाद ‘‘ग्रेनाइट’’, एक जिला एक उपज ‘‘अनार’’, एक जिला एक खेल ‘‘बॉक्सिंग’’ एवं एक जिला एक प्रजाति ‘‘जाल वृक्ष’’ के संबंध में विस्तृत जानकारी का समावेश किया गया है।समारोह में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक धनसिंह राजपुरोहित, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता दिलीप माथुर, डीपीएम नरेन्द्र कुमार, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लुणा, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता नारायणलाल सुथार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भजनलाल विश्नोई सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!