पर्युषण महा पर्व में श्रावक पांच कर्तव्यों का पालन करे
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।जैन साध्वी नयनपद्म म.सा. ने स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर स्थित आराधना भवन जैन धर्मशाला प्रांगण में पर्युषण महा पर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को अपने प्रवचन में कहा कि श्रावक-श्राविकाओं को पर्युषण पर्व में पांच कर्तव्यों का पालन करना चाहिए । उन्होने विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि साधार्मिक भक्ति तथा अनुकम्पा में फर्क है। साधार्मिक भक्ति के प्रति अति भक्ति भाव एवं वात्सल्य भाव जगाने हेतु महा दानवीर धार्मिक लवन, कुमार पाल राजा, झगडू शाह, झांझण शाह, पेथड मंत्री, भरत महाराजा, सदासोम सेठ आदि कई महा पुरूषों ने आदर्श स्थापित किये है ।
इसी प्रकार समापना के अर्थ को समझाते हुए उन्होने मृगावती-चंदन बाला एवं साध्वी लक्ष्मणा के जीवनी पर प्रकाश डाला। पांचवें कर्तव्य चैत्यपरीपाटी के महत्व का वर्णन करते हुए जैन मुनि ने कहा कि दर्शन, ज्ञान एवं चारित्र रूपी कपडे के मेल को धोने के लिए साबुन के समान तप की आवश्यकता है।
जैन साध्वी नयन पद्म म.सा. ने पर्युषण महा पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि अपना जीवन सुधारने के लिए इन दिनों में ज्यादा से ज्यादा धर्म आराधना करनी चाहिए।
स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर स्थित आराधना भवन में आयोजित चातुर्मास के प्रवक्ता माणकमल भण्डारी ने बताया कि शनिवार से कल्पसूत्र का वांचन शुरू किया जायेगा । जिसको व्होराने, घर ले जाने तथा पांच पूजा के चढावे भी बोले गये, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ चढ कर भाग लिया। शुक्रवार को दोपहर में कल्पसूत्र को गाजे बाजे के साथ लाभार्थी परिवार हेमराज नगराज मेहता के घर ले गये ।वहां पर कल्प सूत्र की विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई
जिन्हे शनिवार को प्रातः जैन साध्वी को विमला सुरेश बोहरा के परिवार द्वारा व्होराया जायेगा । रविवार को दोहपर में वीर प्रभु का जन्मोत्सव मनाया जायेगा । पर्युषण महा पर्व के दौरान 31 सितम्बर बुधवार को संवत्सरी क्षमापना महापर्व मनाया जायेगा। पर्युषण महा पर्व में प्रतिदिन प्रवचन, प्रतिक्रमण, पौषध तथा अभिषेक पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
9
इस अवसर पर भंवरलाल वर्धन, भंवरलाल कानूंगो, माणकमल भंडारी, हेमराज मेहता, पवनराज मेहता, बिलमचंद मेहता, सोहनराज मेहता, दलीचंद संघवी, पारसमल संघवी, दानमल सालेचा, सोमतमल सालेचा, शैलेश कोठारी, मदनलाल कावेडी सहित कई लोग उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
