नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल ग्रामीण बुजुर्ग व युवा बढ़ चढ़कर ले रहे हैं खेलों में भाग – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल ग्रामीण बुजुर्ग व युवा बढ़ चढ़कर ले रहे हैं खेलों में भाग

😊 Please Share This News 😊

 

जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशानुसार 29 अगस्त से प्रारंभ हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलो के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर उत्साह उमंग से आयोजन की तैयारी की जा रही है।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक, खेलों के महाकुम्भ का शुभारम्भ 29 अगस्त से हो रहा है। राज्य में पहली बार आयोजित हो रहें राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है तथा ग्रामीण इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेवत में बालिकाओं ने ओलंपिक खेल को लेकर अपने मधुर स्वर में गीत का गायन किया वही सामतीपुरा में बुजुर्ग ग्रामीण कबड्डी अभ्यास मैच में युवाओं पर भारी पड़ते नजर आए वही ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं द्वारा भी खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने शुक्रवार को सायंकाल राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, ब्लॉक विकास अधिकारी,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ,प्रभारी शारीरिक शिक्षकों की वर्चुअल बैठक ली जिसमे जिला कलेक्टर निशांत जैन ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए सभी अधिकारियों की पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित कर सफल आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर जनप्रतिनिधियों,भामाशाह व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आमंत्रण देकर इन सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जावें।

उन्होंने सभी ब्लॉक में खेलों के नियमित अभ्यास,जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार, होर्डिंग्स लगवाने व पेम्पलेट्स का वितरण करने ,ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित कर भौतिक सत्यापन करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोक कला एवं स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी लेकर जिले में खेलो को लेकर अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल विकसित करने की बात कही।

::–3510 टीमों का गठन कुल 43778 खिलाड़ी पंजीकृत::–

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों जिले से टीमों की संख्या बढ़ रही है।

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी रतनसिंह मंडलावत ने बताया कि जिले के कबड्डी के पंजीकृत खिलाड़ी 16104 व टीमें 1356,शूटिंग वालीबॉल में केवल पुरूष 1902 खिलाड़ी व टीमें 182,टेनिस बॉल क्रिकेट में 12783 खिलाड़ी व टीमें 881,खो-खो केवल महिला वर्ग के लिए जिसमें कुल पंजीकृत खिलाड़ी 5404 व टीमें 408,वालीबॉल में पंजीकृत खिलाड़ी 5437 व टीमें 574,हॉकी में पंजीकृत खिलाड़ी 2146 व टीमों की संख्या 108 बनी हुई।

–::मेले सा माहौल::–

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार खेल विभाग के जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र पर कार्यरत कार्मिकों द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर खेलों के अभ्यास सत्र का जायजा लिया जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए ।

जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी रतनसिंह मंडलावत ने सामतीपुरा,राजेन्द्र कुमार गुर्जर द्वारा कानीवाड़ा व पाण्डगरा,भगवतसिंह ने पहाड़पुरा,तीखी व बिशनगढ़,महावीरसिंह ने नरसाणा, हीराराम सोलंकी ने सांकरणा,उण व बिछावाड़ी,विमल चौहान ने महेशपुरा व बादनवाड़ी,मुकेश कुमार ने देवकी व देबावास,सुरेश कुमार खटीक ने धवला व नाराणावास ,चन्दनसिंह ने केशवना व सांफाड़ा ग्राम पंचायतों में पहुंच कर पीईईओं व शारीरिक शिक्षकों के साथ ग्रामीणों से मिलकर भौतिक सत्यापन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!