महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया,भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विशेष सम्मान।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भीनमाल ने स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देश पर महेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विशेष सम्मान किया गया। बद्रीनारायण गौड़, जवाहरमल परमार, गुमानसिंह राव, के. के. शेठ, तेजराज मेहता और शेखर व्यास को दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, संयोजक भरतसिंह भोजाणी और नगरपालिका भीनमाल के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण एम दवे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। और इनके अलावा भरतसिंह राव, कुलदीप याज्ञी, सुरेश वोरा, भरत महेश्वरी, ओमप्रकाश सुन्देशा, राजमल परमार, इन्द्रसिंह राव, विकास सोलंकी, हकसिंह राव, नरपतसिंह राव, भवानी शर्मा, दिनेश सोनी और प्रकाश सोनी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार प्रियंक दवे भी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
