नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान के झुंझुनू में राष्ट्रीय जीनगर समाज एकीकरण का 3 दिवसीय अधिवेशन आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान के झुंझुनू में राष्ट्रीय जीनगर समाज एकीकरण का 3 दिवसीय अधिवेशन आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

झुंझुनू-राजस्थान के झुंझुनू में राष्ट्रीय जीनगर समाज एकीकरण का 3 दिवसीय अधिवेशन आयोजित । देशभर से आये सम्पूर्ण जीनगर समाज के पदाधिकारीयों ने दी जीनगर एकीकरण समाज के लिये एकजुट सहमति ।जीनगर समाज एकीकरण वेलफेयर सेवा समिति की ओर से झुंझुनू जीनगर समाज अतिथि भवन में अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा हेतु अधिवक्ताओं, महिलाओं और जीनगर समाज के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। राष्ट्रीय प्रवक्ता पन्नालाल चौहान ने तीनों अधिवेशनो कि जानकारी देते हुए बताया कि जीनगर समाज का राष्ट्रीय स्तर पर गठन करने व संविधान को रजिस्टर्ड कर समाजोपयोगी बनाए जाने के लिए 26 अप्रैल से 28 अप्रैत 2025 तक देश भर के जीनगर समाज के अधिवक्ताओं, महिलाओं एवं समाज पदाधिकारीयों द्वारा मंथन किया गया।जिसका शुभारम्भ 26 अप्रैल को अधिवक्ता अधिवेशन से किया गया।समारोह में सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर एवं शहीद बीरबल सिंह ढालियां की प्रतिमा के पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए एकीकरण प्रधान सेवक महेश सोनगरा टोंक ने एकीकरण के उद्देश्यों व संगठित समाज के संविधान को अधिवक्तओं के समक्ष प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवक श्री कृपाल सिंह पंवार पुणे ने।अधिवक्ता दल को संविधान को पारदर्शी बनाए जाने का निवेदन किया । वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण सिसोदिया ने अधिवक्ताओं के समक्ष संविधान पठन कर उददेश्यों से अवगत करवाया । जहां एडवोकेट मनोहर लाल जी चायल, हेमंत जी आसेरी,अनिल जी गहलोत , मनोज गहलोत चुरु, एसआई सोनगरा, चंद्रप्रकाश चौहान, जय सुख लाल जी सोनगरा, धर्मेंद्र जी चौहान, नरेंद्र जी चौहान, प्रकाश बालोत, लक्ष्मी नारायण जी सिसोदिया, मनीष चितारा, त्रिलोक चंद चायल, शिव गौतम सोलंकी तारानगर, विनोद चौहान, मीनाक्षी गोयल सहित देशभर से आये अधिवक्ताओं ने एकमत होकर एकीकरण संविधान के लिये सहमति प्रदान की ओर आगामी दिनो में एकीकरण संविधान के कुछ बिंदुओं को संशोधन करके पुनरावलोकन हेतु प्रेषित करके सहमति जताते हुए आंशिक संशोधित करने लिये अपने विचार रखें।संविधान और एकीकरण की पवित्र भावना को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं द्वारा आजीवन सदस्यता ग्रहण की गई।पहले दिन के समारोह के अंत में झुंझुनू जीनगर समाज अध्यक्ष अनिल जीनगर सहित पदाधिकारीयों द्वारा सभी अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया । इस दौरान झुंझुनू जीनगर समाज उपाध्यक्ष – काशीराम गहलोत, मनोज कच्छावा, महेंद्र चायल, कमलेश सोलंकी, मुकेश चायल, सचिव मंगतूराम कच्छावा, सह सचिव- प्रदीप सोलंकी कोषाध्यक्ष-महेश राठौड़ व प्रबंधक हरदेव सिंह, समाज सदस्य विनोद सोलंकी, सुनील जीनगर, सुभाष निर्बाण, महेश चायल, गोपाल चायल, राकेश चायल, रवि चायल, दीनदयाल चायल, संदीप चायल,दीपक चायल,. निखिल कच्छावा, रामावतार चौहान, सांवरमल जोया, साहिल कच्छावा और मोहित कच्छावा मौजूद रहे।समारोह मे संविधान लेखन कार्य टीम एकीकरण के कार्य द्वारा किया गया तो वही मंच संचालन राष्ट्रीय सेवक कृपालसिंह पुणे के द्वारा किया गया।इस दौरान टीम एकीकरण ताराचन्द जी सोलंकी जोधपुर,अनिल जी जीनगर झुंझुनू,दौलत जी पंवार समदड़ी, पन्नालाल चौहान पाली, दीनदयाल जी सोलंकी रोहट, किशोर जी डाबी पुणे, ताराचन्द जी पंवार पिसांगन टीकम जी चौहान पाली, रवि राठौड सिरसा हरियाणा, किशन जी खत्री, बिकानेर ने व्यस्थाओं में सहयोग प्रदान किया ।वही दूसरे दिन 28 अप्रैल को महिला अधिवेशन आयोजित किया गया । जहां प्रदेश भर से आई महिलाओं ने जीनगर समाज एकीकरण को लेकर अपने विचार रखें । ओर संगंठित होकर एकीकरण टीम में सहयोग करने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान जीनगर समाज एकीकरण की पहली महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया । जिसमें झुंझुनूं जीनगर समाज की श्रीमति रेणु सोलंकी को अध्यक्ष, सुमन चायल को उपाध्यक्ष, ममता चौहान को महासचिव एवं कोमल निर्माण को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई । बैठक में रतनी देवी चौहान,संतोष देवी चौहान,अन्नपूर्णा देवी निर्माण, बिशना देवी राठौड़, को संरक्षक मनोनित किया गया।सम्मेलन में एकीककरण टीम प्रमुख और प्रधान सेवक महेश सोनगरा ने राष्ट्रीय जीनगर समाज एकीकरण के उदेश्यों से अगवत करवाया और समाज की महिलाओ के संगठन को ओर भी मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।सम्मेलन का संचालन एकीकरण टीम की सेविका मंजू खत्री सादुलशहर एवं किशोर ड़ाबी पुणे द्वारा किया गया । सम्मेलन में सम्पूर्ण भारत से महिलाओं ने अपने विचार रखें । इससे पूर्व महिलाओं द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेकर एवं सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारम्भ किया।28 अप्रैल को 3 दिवसीय अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण अधिवेशन का समापन समारोह आयोजित किया गया।जीनगर समाज अधिवेशन में भाग लेने सम्पूर्ण भारत से जीनगर समाज के सदस्य झुंझुनू पहुचे।जीनगर समाज पदाधिकारीयों एवं समाज बन्धुओं ने सुबह बालाजी की ध्वजा के साथ सभा स्थल पर प्रवेश किया । कांसी की थाली बजाते हुए श्री बालाजी महाराज मंदिर में सभी बंधुओं ने प्रवेश किया । सभी ओर सिर्फ जय जीनगर का स्वर सुनाई दे रहा था ।बालाजी को नमन करके मीटिंग स्थल पर पहुंचे ।जहां उन सभी का तिलक लगाकर एवं दुप्पटा पहना कर स्वागत किया । इसके बाद वरिष्ठ समाज बन्धुओं ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया । बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर एवं शहीद बीरबल सिंह ढालियां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया । समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण सिसोदिया ने समाज बन्धुओ के समक्ष संविधान पठन कर उददेश्यों से अवगत करवाया । लगभग 3 घंटे तक चले एकीकरण संविधान पर समाज बन्धुओं ने अपने विचार मंच को बताये ओर अंत संशोधन के बिन्दु पर एकमत होकर एकीकरण के लिये सहमति प्रदान की ।किसी सदस्य के पूछे गए प्रश्न की क्या एकीकरण समाज की संपतियों पर अपना कब्जा कर लेगी और अलग अलग प्रांत में रहने वालो के साथ क्या रहेगा । तो प्रत्युत्तर में कहा गया कि जिस प्रकार वर्तमान स्थिति में जो समितियां जिसकी है है वैसी ही रहेगी और भविष्य में भी उन्हें समझ पंचायतों का अधिकार रहेगा । जिस प्रांत में समझ रह रहा है उसी रूप में उसे स्वीकार किया जाएगा किंतु उसकी एंट्री पोर्टल पर करवाना आवश्यक होगी ।सभी ने हाथ उठाकर आगामी दिनो में एकीकरण को सहयोग प्रदान की सहमति की । समारोह के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिये टीम एकीकरण की ओर से झुंझुनू जीनगर समाज को प्रशंसा पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया तथा 5100 रुपए की राशि देने की घोषणा भी की ।अधिवेशन में संविधान पठन कर समाज बन्धुओ को करवाया अवगत ।
जीनगर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर बायोलॉजिकल रूप देने के लिए चर्चा, सुधार, परिवर्तन, उद्देश्य घटना और बढ़ाना, नियमावली में परिवर्तन, चुनाव की प्रक्रिया में फेर – बदल , चुनाव का समय, आचार संहिता के प्रावधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल की अवधि, संपत्ति संरक्षण और बजट का उपयोग और अनुप्रयोग, शासन और प्रशासन की व्याख्या की गई । पोर्टल की विस्तृत जानकारी पोर्टल लोकार्पण से पूर्व , पोर्टल पर होने वाली सभी सूचनाएं इंद्राज होगी, पोर्टल से सभी अविवाहित लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर जानकारी प्राप्त होना, जीनगर समाज की जनसंख्या, बेरोजगारों की संख्या, तलाक शुदा, विधवा , विदुर की संख्या का ज्ञान, तकनिकी शिक्षा के कौशल को लाभ लेने हेतु संख्या पता करना सहित समाज संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी । जिसे समाज का हर व्यक्ति देख सकता हैं।

पोर्टल के सदस्यता फॉर्म की दी जानकारी

संपूर्ण भारत से जीनगर समाज को संगठित करने हेतु सदस्यता फॉर्म का निर्माण किया गया हैं । जिसे सम्पूर्ण भारत एवं विश्व में रहने वाले समाज बन्धुओं द्वारा भरा सकेगा । पोर्टल पर फार्म भरे जाने के बाद उसकी पुष्टि स्थानीय अध्यक्ष या प्रधान द्वारा की जाएगी । उसे एक यूनिक आई डी नंबर दिया जाएगा । यूनिक आई डी ही उस सदस्य के जीनगर समाज सदस्य होने की पहचान होगी ।तीन दिवसीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए झुंझुनू जीनगर समाज अध्यक्ष – अनिल चौहान, उपाध्यक्ष – काशीराम गहलोत, मनोज कच्छावा, महेंद्र चायल, कमलेश सोलंकी, मुकेश चायल, सचिव मंगतूराम कच्छावा, सह सचिव- प्रदीप सोलंकी कोषाध्यक्ष-महेश राठौड़ व प्रबंधक हरदेव सिंह, समाज सदस्य विनोद सोलंकी, सुनील जीनगर, सुभाष निर्बाण, महेश चायल, गोपाल चायल, राकेश चायल, रवि चायल, दीनदयाल चायल, संदीप चायल,दीपक चायल,. निखिल कच्छावा, रामावतार चौहान, सांवरमल जोया, साहिल कच्छावा और मोहित कच्छावा सहित सम्पूर्ण झुंझुनू जीनगर समाज का सहयोग रहा। तो वही टीम एकीकरण सेवक ताराचन्द जी सोलंकी जोधपुर,, अनील जी जीनगर झुंझुनू,, पन्नालाल चौहान पाली, दीनदयाल जी सोलंकी रोहट, किशोर जी डाबी पुणे, कृपाल सिंह पंवार पुणे, ताराचन्द जी पंवार पिसांगन टीकम जी चौहान पाली, रवि राठौड सिरसा हरियाणा, किशन जी खत्री, बिकानेर के साथ श्री गंगानगर से पप्पू पवार, मुक्तिलाल डाबी नसीराबाद गुलाब गोयल मंदसौर मध्य प्रदेश,बंसीलाल सोनगरा जोधपुर, छगनलाल पवार बीकानेर, ज़वरी लाल आर्य जोधपुर, भोजराज पवार बीकानेर, लक्ष्मण लाल जीनगर बड़गांव, पिंटू कुमार सोलंकी जालौर, ओम प्रकाश जीनगर उम्मेदाबाद, सुरेश कुमार राठौर उम्मेदाबाद, राम राठौर गुड़ामालानी, मूलचंद सितारा जोधपुर, वगता राम आर्य सिरोही, निंबाराम जीनगर उम्मेदाबाद, दिनेश कुमार गढ़ सिवाना, भगवान चंद गढ़ सिवाना, बालोतरा, गोवर्धन राम सोलंकी गढ़ सिवाना, रूपलाल भादरा, पुरुषोत्तम खत्री भादरा , देवेंद्र गहलोत सूरतगढ़, गोपाल आसेरी सूरतगढ़, नाथूराम सोनगरा सूरतगढ़, विनोद सोलंकी झुंझुनू, रमेश सिसोदिया लखनऊ, राकेश कुमार जोया पटियाला, दयाराम निर्माण पटियाला, राधा कृष्णा जोया पटियाला, राजकुमार पटियाला, गंगाराम पोकरण , मंगल चंद बीकानेर, मनसुख चौहान पोकरण, विजय सांखला श्रीगंगानगर, खूबराम जी सिणधरी, मोहनलाल पवार झज्जू, सीताराम सोनगरा कालू बीकानेर, भगवान चांद सितारा फालना पाली घीसू लाल सितारा रानी पाली, किशोरी लाल सोलंकी श्रीगंगानगर, रामजीलाल ढालिया हांसी, राजू चल हांसी, चंपाराम, रवि हंासी ज्ञानीराम डाबी हांसी, अशोक डलिया हंसी, गोपाल चायल झुंझुनू राकेश चायल झुंझुनू ,चम्पालाल चितारा बाड़मेर, दीनदयाल पंवार फलोदी, लक्ष्मी नारायण सिसोदिया जोधपुर, धन्नाराम गहलोत हांसी, ढग़लाराम जी बोरुंदा, गिरधारी लाल सोलंकी तारा नगर, शंकर गहलोत हिसार, टीकम दास चौहान जोधपुर, रामावतार चौहान जोधपुर, भारत भूषण खत्री सीकर, काशीराम रतिया बनवारी लाल गहलोत फतेहाबाद भारत भूषण खत्री लक्ष्मणगढ़, आसाराम जीनगर सनपा, खुबाराम नाडोला सिणधरी , लक्ष्मण राम जीनगर सनपा, स्वरूपचंद मोहनलाल राठौड़ पोकरण, राजेंद्र दलिया हिसार, बनवारी लाल निर्माण झुंझुनू, मंगल सिंह चौहान लूणकरणसर, सांवरमल जोया नवलगढ़, गोकुल चंद्र खत्री नवलगढ़, प्रदीप सोलंकी झुंझुनू , राजेंद्र गहलोत चूरू, संदीप जीनगर उदयपुरवाटी, अशोक सोलंकी आगरा, मोहन स्वरूप चौहान बूंदी, रामपाल बल सवाई माधोपुर , हेमराज सितारा रानी, केवल कृष्ण पवार करनाल, ओमप्रकाश जी पानीपत, प्रहलाद चायल करनाल, लक्ष्मण सितारा करनाल, सुखदेव पोकरण,, कैलाश चौहान जोधपुर , सूरज जी देवली टोंक सहित सैकड़ों समाज बन्धुओं ने झुंझुनू पहुचकर जीनगर समाज के पहले अधिवेशन को सफल बनाने में टीम एकीकरण को सहयोग प्रदान किया । जिसके लिये टीम एकीकरण प्रमुख सेवक महेश सोनगरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद दिया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!