नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण आज की आवश्यकता – बी के गीता। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण आज की आवश्यकता – बी के गीता।

Featured Video Play Icon
😊 Please Share This News 😊

भीनमाल -भीनमाल में इंद्रा कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में त्रिदिवसीय समर कैंप का समापन हुआ । रिको के अध्यक्ष जोगाराम चौधरी , एडवोकेट दिनेश हिंगड़ा , बी के बाबू भाई , बी के गीता बेन राजयोग केंद्र प्रभारी की उपस्थिति में बच्चो की भाषण प्रतियोगिता हुयी जिसका विषय था मेरा भारत महान और आओ धरती को बचाये । जिस पर 12 बच्चो ने अपनी प्रस्तुति दी साथ हि नृत्य प्रतियोगिता में प्यारा बचपन विषय पर 10 बच्चो ने प्रस्तुति दी ।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिराज ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रसीला रही। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम शिवन्या , द्वितीय निराली, तीसरे स्थान पर प्रियांशी रही।तीसरे दिन की एक्टिविटी में बच्चो ने प्रभु के नाम पत्र लिखे साथ हि मूल्यवर्धक खेल भी खेले जिसमे सांप सीडी , एक्शन गेम जैसे अनेक गेम किये।समापन सत्र में बी के गीता दीदी ने शिक्षा के साथ संस्कारों की महत्ता समझायी जिसमे बड़ो का आदर करना, नियमित अध्ययन करना, निर्भय होकर खुलकर बात करना, प्रातः जल्दी उठना, ध्यान करना आदि।जोगाराम चौधरी ने अपने अनुभव से सभी को संघर्ष से हि सफलता मिलती है यह संदेश दिया। ब्यावर से आये बाबू भाई ने मैडिटेशन सत्र कराया। दिनेश हिंगड़ा ने संस्था के समर कैंप के आयोजन की प्रशन्सा कि।बी के राधा बेन,बी के अंजलि बेन ने बच्चो के लिए बौद्धिक क्लास कराई। टोकन के आधार पर सभी बच्चो को कैंप की यादगार गिफ्ट दी गयी और विजेताओं को इनाम भी दिया गया ।तीनो दिन बच्चो को शुद्ध सात्विक, पोष्टिक भोजन दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!