नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्नोई समाज ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विश्नोई समाज ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल– भीनमाल में शुक्रवार को विश्नोई समाज के लोगों ने एक मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। विश्नोई युवा जिलाअध्यक्ष एडवोकेट श्रवण ढाका ने बताया की मामला डॉ. राकेश विश्नोई की आत्महत्या से जुड़ा है। समाज का आरोप है कि डॉ. राकेश विश्नोई को उनके विभागाध्यक्ष ने शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया। इस प्रताड़ना से परेशान होकर डॉ. विश्नोई ने सेल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु से पहले डॉ. राकेश ने अपने मृत्युकालीन बयान में विभागाध्यक्ष द्वारा की गई प्रताड़ना को आत्महत्या का कारण बताया। विश्नोई समाज ने मुख्यमंत्री से दोषी विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।समाज की ओर से दी गई शिकायत में विभागाध्यक्ष को गिरफ्तार करने और उसे बर्खास्त या निलंबित करने की मांग की गई है। विश्नोई समाज ने डॉ. राकेश को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर इस अवसर पर युवा संगठन जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण ढाका,ट्रस्ट सचिव शिवनारायण बिशनोई,

शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जयकरण खिलेरी,ओमप्रकाश तेतरवाल,रमेश सारण सांकड़,विक्रम ढाका,रामनिवास भादु,गणपत ढाका,भिखाराम साऊ,सोहन खिलेरी,कमलेश ढाका,नरेश खिचड़,दिनेश गोदारा,राजपाल माजु,ओमप्रकाश ,

सहित कई लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!