सांचौर नगर मंडल में श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सांचौर-भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं पूर्व सांसद देवजी भाई पटेल के निर्देशानुसार सांचौर नगर मंडल में श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शंभूसिंह राव ने श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।शंभूसिंह राव ने कहा कि आज, हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। वे एक महान देशभक्त, शिक्षाविद और राजनेता थे जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ शिला विश्नोई ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा कोलकाता विश्वविद्यालय से पूरी की और बाद में उसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बने। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने जम्मू और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन हम सबके लिए आदर्श है डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून, 1953 को श्रीनगर में हुआ था। उनका बलिदान भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना थी और यह आज भी हमें प्रेरित करती है।इस अवसर पर, हम डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और मूल्यों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस दौरान प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉ शीला विश्नोई, जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी , नगर अध्यक्ष शंभूसिंह राव,अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष सायब खा , पार्षद मोडाराम बुनकर, हरीश गर्ग,
मांगीलाल दर्जी, विक्रम गवारिया, हुकमाराम प्रजापत, भीखाराम विश्नोई, शांतिलाल मेघवाल, अर्जुन माली, दिनेश राठी,
भाजयुमो नगर अध्यक्ष भरत जीनगर, दिनेश, रमेश, प्रकाश सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
