खोले मन्दिरों के द्वार, किया तपस्वियों का बहुमान
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । पर्वाधिराज पर्युषण में किये गये संवत्सरीक प्रतिक्रमण के बाद दूसरे दिन मन्दिरों के द्वार खोलने की रस्म अदा की जाती है। पुजारी आडो खोल, म्ने दर्शन करवा दे, म्हारे दर्शन रो नीत नेम, पुजारी आडो खोल की समधुर गीतों की ध्वनि के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।गुरूवार को स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर के द्वार खोलने के लाभार्थी हेमराज नगराज मेहता परिवार ने जैन साध्वी नयन प्रभा म सा की निश्रा में सकल संघ के साथ द्वार खोलने का लाभ लिया एवं सकल संघ को भगवान के सर्व प्रथम दर्शन वंदन कराये । इसी प्रकार गांधी मेहता वास स्थित शांतिनाथ मंदिर में द्वार खोलने के लाभार्थी रमेश धोकड परिवार ने सकल संघ को दर्शन कराने का लाभ लिया ।
इसी क्रम में हाथियों की पोल स्थित पार्श्वनाथ जैन मन्दिर, गौडी पार्श्वनाथ जैन मंदिर, कलश जैन मंदिर सहित शहर के सभी जिन मंदिरों के द्वार खोलने के लाभार्थियों ने द्वार खोलने का लाभ लिया।स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर स्थित आराधना भवन में आयोजित चातुर्मास के प्रवक्ता माणकमल भण्डारी ने बताया कि पर्युषण महा पर्व के दौरान विभिन्न तपस्या करने वाले तपस्वियों का धर्मशाला प्रांगण में आठ, पांच, तीन एवं दो उपवास की तपस्या के पश्चात लाभार्थी परिवार जुगराज कोठारी द्वारा पारणा करा कर भव्य बहुमान किया गया। उल्लेखनीय है कि बारह वर्ष की ध्रुती संदीप भंडारी ने भी अपने जीवन की पहली अट्ठाई कर तपस्या करने वालों की कड़ी में अपना नाम दर्ज करा कर पयुर्षण महापर्व की शोभा बढ़ाई ।महापर्व पर्युषण की समाप्ति के पश्चात 4 सितम्बर रविवार को गौड़ी पार्श्वनाथ मन्दिर प्रांगण में चैत्य परिपाटी का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी जैन समाज के लोगों हेतु स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया जायेगा। रविवार को प्रातः स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण से सकल संघ के साथ एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी । जो शहर के सभी जिन मन्दिरों में जिन प्रतिमाओं के दर्शन-वंदन कर गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मन्दिर प्रांगण में पंहुचेगी। जहां पर जैन साध्वी नयन प्रभा म.सा. का प्रवचन होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
