भारतीय जीवन बीमा निगम लोगों को आर्थिक संबल प्रदान करता है : भंडारी
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल । स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में गुरुवार को एल आई सी की 66 वी वर्षगांठ नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेमराज परमार के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम ही एक ऐसा संस्थान है, जो विषम परिस्थितियों में लोगों की लिए आर्थिक संबल प्रदान करता है। कई लोगों के लिए यह वरदान साबित हो रहा है।
वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ प्रेमराज परमार ने कहा कि आज हजारों लोग इससे जुड़कर रोजगार पा रहे हैं। वही लाखों-करोड़ों लोगों को सुरक्षा मिल रही है। शाखा प्रबंधक रमेश परमार ने कहा कि एल आई सी आज 67 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 1956 में इसकी शुरुआत हुई थी और तभी से सेवा में तत्पर है। बीमा क्षेत्र को खोलने के दो दशकों के बावजूद, कंपनी बाजार में अग्रणी बनी हुई है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी तथा वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ प्रेमराज परमार का साफा पहनाकर, शाल ओढाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर ए. बी. एम. पवन कछवाह, प्रभुराम पंचाल, शंकरलाल मीणा, पंकजसिंह, विकास अधिकारी महेश पारीक, नारायणलाल सोलंकी, पंकजसिंह चौहान, करताराम भील, किशनलाल सुथार, कालूराम जांगिड,बाबूलाल सुथार, सुखराम बिश्नोई, सुरजाराम देवासी, किशोरकुमार देवासी, जितेंद्र कंडारा, सरवन भट्ट, यादराम मीणा, सुनील सैनी, दानाराम देवासी, वीरेंद्रकुमार सहित भारतीय जीवन बीमा निगम से संबंधित कई लोग उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
