पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के दौरान 21 ग्राम पंचायतों में हुए शिविर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 4 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक चलाए जा रहे पं.दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के दौरान शुक्रवार को 21 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांन्वित किया गया।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शुक्रवार को पखवाडे़ के दौरान उम्मेदाबाद में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी, वन, खाद्य, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वायत्त शासन, समाज कल्याण की विभागीय स्टाल पर पहुँचकर कार्मिकों से शिविर की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें।
इन ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर, योजनाओं से ग्रामीणों को किया गया लाभांवित।
पखवाड़े के दौरान शुक्रवार को जालोर उपखण्ड की तडवा, केशवना व गोल, आहोर उपखण्ड की बादनवाड़ी, सामुजा व सांकरणा, बागोड़ा उपखण्ड की धुम्बडिया व नरसाणा, भीनमाल उपखण्ड की सरथला व जेतू, जसवंतपुरा उपखण्ड की राजीकावास, पुनगकला व धानसा, रानीवाड़ा उपखण्ड की आजोदर, धामसीन व जोड़वास़, चितलवाना उपखण्ड की वीरावास व केरिया तथा सांचौर उपखण्ड की सेड़िया, बावरला व बिछावाड़ी ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के दौरान लंबित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरण का निस्तारण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफ़एसए) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य किए गए। वही रास्तों व जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने और कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, बिजली विभाग द्वारा झूलते तारों को खिंचवाने व विद्युत पोल समस्याओं का निस्तारण और वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधा वितरण किया गया। शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, जलदाय, कृषि, वन, खाद्य, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, सामाजिक न्याय व अन्य विभागों की जनोपयोगी सेवाओं से ग्रामीणों को लाभांवित किया गया। 
शनिवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविरों का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत 5 जुलाई, शनिवार को जालोर उपखण्ड की आलासन, सांफाड़ा व ऐलाना, आहोर उपखण्ड की हरजी, डोडियाली व कवराड़ा, जसवंतपुरा उपखण्ड की डोरडा, सीकवाड़ा व खानपुर, रानीवाड़ा उपखण्ड की करड़ा व कोडका, चितलवाना उपखण्ड की काछेला, जानवी व सांगडवा तथा सांचौर उपखण्ड की पुर, सरवाना व सुथाना ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
