तीज उत्सव तैयारी,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया आमंत्रित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

तीज उत्सव राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर -उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी। जयपुर– उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में तीज उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति श्री राजेश यादव तथा पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव एवं जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर की उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जयपुर में आयोजित होने वाले 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय तीज उत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए गए।उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निवास पर उनसे भेंट कर जयपुर में आयोजित हो रहें तीज उत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया। इससे पूर्व मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे को भी तीज उत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि तीज उत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान विधानसभा सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को भी मंगलवार को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राज्य का पूरा मंत्री मंडल के साथ जयपुर के विधायक एवं पार्षद एवं जन प्रतिनिधिगण भी तीज उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये जा रहें हैं।उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीज उत्सव युवा पीढ़ी के लिए राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति परम्पराओं से रूबरू होने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस बार तीज उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भव्य रूप से आयोजित होने वाले तीज उत्सव में राजस्थान की लोक कलाओं में निपुण लगभग 200 लोक – कलाकार अपनी कलाओं के प्रदर्शन से जयपुर वासियों सहित यहां आने वाले देशी—विदेशी पर्यटकोंं को अभिभूत करेंगे। महिलाओं की अधिक संख्या में हो सहभागिता— उप मुख्यमंत्री को पर्यटन विभाग की ओर से सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा का प्रस्तुतिकरण दिया गया।उप मुख्यमंत्री ने आयोजन में जयपुर की परम्परा अनुसार ज्यादा से ज्यादा महिलाएं शामिल होने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को अधिकतम संख्या में पधारने के लिए सार्वजनिक रूप से निमंत्रण देकर सहभागिता के लिए निर्देश दिए। 
महिला पंडित भी करेंगी पूजन—

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
