जालौर में उत्कृष्ट युवा मण्डल पुरूस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
|
😊 Please Share This News 😊
|

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट युवा मण्डल पुरूस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक किशनलाल जाट ने बताया कि पुरूस्कार के लिए नेहरू युवा केन्द्र जालोर से सम्बद्ध एवं पंजीकृत युवा मण्डल ही अंतिम तिथि 5 नवम्बर, 2022 तक आवेदन कर सकते है। युवा मण्डल द्वारा वर्ष 2021-22 (1 अप्रेल 2021 से 31 मार्च 2022 तक) में की गई सामाजिक एवु युवा गतिविधियों यथा-स्वास्थ्य, जल संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, साक्षरता, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगार, सामाजिक जागरूकता, अन्तर्राष्ट्रीय दिवस सप्ताह के कार्यक्रम, सामुदायिक सम्पति सृजन, सांस्कृतिक, खेल, साहसिक कार्यक्रम शिविर, आवसीय प्रशिक्षण एवं अन्य सराहनीय गतिविधियों के आधार पर निर्धारित समिति द्वारा चयन किया जायेगा।जिला स्तर पर चयनित युवा मण्डल को 25 हजार एवं प्रशस्ति पत्र, राज्य स्तर पर 75 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम 3 लाख, द्वितीय 1 लाख व तृतीय के लिए 50 हजार का पुरूस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। आवेदन के साथ युवा मण्डल को अपने युवा मण्डल का पंजीयन प्रमाण पत्र, संविधान, बैंक खाता से संबंधित सूचनाएँ, ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2021-22 एवं आयोजन गतिविधियों के प्रमाण यथा-फोटो, पेपर क्लीपिंग, संबंधित अधिकारी या संस्था एजेंसी द्वार जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। जिन युवा मण्डलों को गत दो वर्षों में पुरूस्कार प्राप्त हो चुका हैं, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे। आवेदन पत्र नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय जालोर से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है अथवा विभाग की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनवाईकेएस डॉट एनआईसी डॉट इन से डाउनलोड किया जा सकता है एवं अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
