नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नव मनोनीत श्री कोलचंद सोनी व श्री प्रेमाराम बंजारा दोनों अध्यक्ष गणों का नागरिक अभिनंदन किया गया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नव मनोनीत श्री कोलचंद सोनी व श्री प्रेमाराम बंजारा दोनों अध्यक्ष गणों का नागरिक अभिनंदन किया गया।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल -स्थानीय नीम गोरिया क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में अखिल भारतीय श्री महाकवि माघ विकास संस्थान मुख्यालय की ओर से कोलचन्द सोनी अध्यक्ष क्षेमंकरी माताजी ट्रस्ट व प्रेमाराम बंजारा अध्यक्ष श्री नीम गोरिया क्षेत्रपाल ट्रस्ट के दोनों नव मनोनीत अध्यक्षों को कल रविवार सायं को मंदिर परिसर में श्रीफल,अंग वस्त्र, शॉल,साफा सुगंधित पुष्प मलिका से सम्मानित किया गया । नव मनोनीत कोल चंद सोनी व अध्यक्ष प्रेमाराम बंजारा व कार्यकारिणी नैनाराम चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राव पहाड़सिंह कोषाध्यक्ष, कपुरचंद जीनगर उपाध्यक्ष व पारसमल घांची का माला, साफा व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर अध्यक्ष सोनी व बंजारा ने अपने सम्बोधन में कहा कि परम सत्ता की कृपा से जो दायित्व प्रदान किया गया वो एक पद नही एक कर्तव्य बोध जो मंदिर परिसर सहित नेक व श्रेष्ठ कार्यों के लिए सदा समर्पित रहेंगे।पूर्व काल में भी अध्यक्ष के रूप में तन मन धन से जो सेवाएं दी हैं वे भी सभी धन्यवाद के पात्र हैं उनका का भी आभार व्यक्त किया गया ।श्री महाकवि माघ विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं को कहा कि पूरे ट्रस्ट मंडल टीम में ट्रस्ट को नगर के समस्त इकाइयों को सकारात्मक कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर निस्वार्थ भाव से मंदिर नव निर्माण से लेकर कई नव निर्माण सौन्दर्यकरण, मंदिर सौन्दर्य करण में भामाशाहों से सहयोग करवाने में,पूर्ण निष्ठा से टीम का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा ।कोल चंद सोनी,प्रेमाराम बंजारा को बधाई व शुभकामनाएं गर्म जोशी के साथ पुष्प मालाओं से गले में मंगल मालिका आच्छादित की गई ।संस्थान के जन संपर्क प्रमुख मानक मल भंडारी ने दोनो अध्यक्षों को मंगल तिलक अक्षत से शुभकामनाएं ज्ञापित की।संस्थान के डॉक्टर डॉक्टर अक्षय बोहरा व डॉक्टर जगमाल चौधरी ने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि ट्रस्ट निर्बाध रूप से उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। संस्थान के दिनेश कुमार दवे ने कहा की सस्थान ट्रस्ट के साथ जनोपयोगी कार्य जन सेवा को नवोन्मेषी भाव के साथ तत्पर रहेगा ।डॉ घनश्याम व्यास ने ट्रस्ट से निवेदन किया की शिक्षा व सह शैक्षिक गतिविधियों में भी कार्य करने की नगर के श्रेष्ठ ट्रस्ट को आगे आकर नोनिहालो के भविष्य को सुगम बनाने की आवश्यकता विविध गतिविधियों पर बात कही। इस अवसर पर मालाराम चौधरी,नवापुरा चोपावतान ,नैनाराम चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कपुरचंद जीनगर उपाध्यक्ष, पहाड़सिंह राव कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, पारसमल घांची सदस्य ,महेंद्र शर्मा,वासुदेव अवस्थी,मांगीलाल गहलोत,नरोत्तम लाल त्रिवेदी,केसाराम देवासी, डॉक्टर अक्षय बोहरा,डॉक्टर जुगमल राम चौधरी,

गोपाल चंद्र जिनगर,कपुरचंद्र जीनगर मालाराम पाविया चौधरी ,डॉक्टर जितेंद्र गोयल सहित कई ऊर्जा वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम व्यास ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!