श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संस्कृति को वैश्विक सार्वजनिक संपदा और सतत विकास के प्रेरक तत्व के रूप में रेखांकित किया। 6 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली –केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 29 सितंबर 2025 को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित सांस्कृतिक नीतियों और सतत विकास पर विश्व सम्मेलन (मोंडियाकल्ट 2025) में भाग लिया। यूनेस्को द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्विक सांस्कृतिक नीति के भविष्य को आकार देने के लिए दुनिया भर के मंत्रियों और सांस्कृतिक नेतृत्व ने भाग लिया।पूर्ण सत्र के दौरान, जिसमें प्रक्रिया नियमों और कार्यसूची को अपनाने के साथ-साथ प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को एशिया-प्रशांत समूह के अध्यक्षता करने का गौरव प्राप्त हुआ। यह इस क्षेत्र के भीतर सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने में भारत की बढ़ते नेतृत्व को दर्शाता है।सम्मेलन में प्रमुख गतिविधियां उद्घाटन समारोह: मंत्री महोदय ने समारोह में भाग लिया, जिसमें जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और यूनेस्को के महानिदेशक तथा स्पेन के राष्ट्रपति के मुख्य भाषण शामिल थे। मंत्रिस्तरीय पूर्ण सत्र: चर्चाओं का मुख्य विषय संस्कृति को वैश्विक सार्वजनिक संपदा और सतत विकास के साधन के रूप में रेखांकित करना रहा। सांस्कृतिक अधिकार और संस्कृति की अर्थव्यवस्था पर विषयगत सत्र: मंत्री महोदय ने भारत की सांस्कृतिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए हस्तक्षप किया और समावेशी व न्यायसंगत विकास के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। द्विपक्षीय बैठकें सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत ने स्पेन, ईरान, नॉर्वे, कोलंबिया और ग्रीस के अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन चर्चाओं का केन्द्र बिंदु विरासत संरक्षण, रचनात्मक उद्योग, संग्रहालय तथा प्रदर्शन कलाओं में सहयोग को बढ़ावा देना रहा। भारत की प्रतिबद्धता मोंडियाकल्ट 2025 में भारत की भागीदारी ने वैश्विक सांस्कृतिक संवाद के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और संस्कृति को सतत व समावेशी विकास की आधारशिला के रूप में आगे बढ़ाने के संकल्प की पुन: पुष्टि की। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories NHRC, India organises Open House Discussion on ‘Access to Social Media by Children’ 1 hour ago दो मुकाबले, डबल रोमांच – सायला में क्रिकेट का जलवा 15 hours ago श्री आशापुरी माताजी मंदिर में चैत्रीय नवरात्रि महोत्सव एवं घट स्थापना का भव्य आयोजन 16 hours ago [responsive-slider id=1466] You may have missed NHRC, India organises Open House Discussion on ‘Access to Social Media by Children’ 1 hour ago दो मुकाबले, डबल रोमांच – सायला में क्रिकेट का जलवा 15 hours ago श्री आशापुरी माताजी मंदिर में चैत्रीय नवरात्रि महोत्सव एवं घट स्थापना का भव्य आयोजन 16 hours ago कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है 16 hours ago