जवाई डैम से सिंचाई के लिए 4900 व पेयजल के लिए मिलेगा 2917 एमसीएफटी पानी मिलेगा जवाई बांध जल वितरण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय ,सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

पाली-जंवाई बांध से रबी फसल सन् 2025-26 के लिये सिंचित क्षेत्र में नहरी पानी व पेयजल पानी के आंवटन के लिये जल वितरण उपयोगिता समिति की बैठक संभागीय आयुक्त जोधपुर डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जवाई बांध विश्राम गृह में आयोजित की गई । बैठक में इस अवसर पर डॉ सिंह ने सिंचाई व पेयजल के लिए आवश्यक जानकारी लेकर चर्चा की। साथ ही सिंचाई व पेयजल के लिए जल वितरण को लेकर निर्णय लिया गया।इस अवसर पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस बार इंद्रदेव की मेहबानी से जवाई डैम पानी से पूरी तक भरा गया था। इस कारण कई गेटों को खोलना पड़ा। अब बारिश का दौर थमने के बावजूद इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण है। जल वितरण समिति के समस्त लोगों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि जालोर व पाली जिले में वर्ष 2025-26 की रबी फसल की सिंचाई के लिए 4900 एमसीएफटी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इतनी मात्रा में वर्ष-2017 के बाद पहली बार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह इस साल पेयजल के लिए भी 2917 एमसीएफटी पानी मिल सकेगा।बैठक में मंत्री जोराराम कुमावत ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि जल का संरक्षण व इसके दुरुपयोग न हो इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है उन्होंने सिंचाई के लिए व पीने के लिए पानी की आवश्यकता के बारे में सभी का पक्ष सुना। बैठक में सभी की सहमति से ये निर्णय लिया गया की जवाई बांध के 7817 एमसीएफटी पानी में से 4900 एमसीएफटी सिंचाई के लिए व पीने के लिए 2917 एमसीएफटी पानी 30 सितंबर-2026 तक दिया जाएगा। यह पानी पेयजल की आवश्यकताओं को पूर्ण कर पाएगा और इससे पेयजल की भी समस्या नहीं आएगी । इस के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि इस बार कुल 57 गांवों यानी पाली जिले के सुमेरपुर ब्लॉक के 33 व जालोर जिले के आहोर ब्लॉक के 24 गांवों के 38600 कृषक परिवार लाभांवित होंगे। इस पानी से 38671 हैक्टयेर सिंचाई योग्य भूमि पर रबि की फसलें बोई जा सकेंगी। सर्वसम्मति से हुए निर्णय पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया । ये रहे मौजूद-
इस अवसर पर बैठक में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सम्भागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर पाली लक्ष्मीनारायण मंत्री,
पुलिस अधीक्षक पाली आदर्श सिधू, जालोरके कलेक्टर व एसपी ,प्रक्षि शु आई ए एस बिरजू गोपाल , बाली एडीएम, शैलेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी, सुमेरपुर कालूराम कुम्हार, एस ई जल संसाधन पाली रामनारायण चौधरी ,एस ई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी पाली मनीष माथुर,
एक्सन पीएचईडी कानसिंह ,कृषि ,व अन्य
जयेंद्र सिंह गलथनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,अधिकारी, किसान व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सभी व्यस्थायें चाक चौबंद रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
