किसानों के हित में बड़ी कार्रवाई — भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन के हस्तक्षेप से कोल्ड स्टोरेज की बिजली बहाल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

खुर्जा-खुर्जा क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर की बिजली एसडीओ साहब एवं एक्शन साहब की लापरवाही के कारण अचानक काट दी गई, जबकि उस कोल्ड स्टोर में किसानों का लगभग ₹7 करोड़ मूल्य का आलू रखा हुआ था। इस गैर-जिम्मेदाराना कदम से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लता ठाकुर जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर प्रमेंद्र तोमर जी , राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष श्री अमरीश भारद्वाज जी के नेतृत्व में तथा जिला अध्यक्ष अमरीश भारद्वाज जी ने एसडीओ और एक्शन साहब से सख़्त शब्दों में बात की और किसानों की पीड़ा को रखते हुए तुरंत बिजली कनेक्शन पुनः जोड़वाया।संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूर्व सूचना किसानों के हित से जुड़ी किसी भी सुविधा को बाधित किया गया तो इसका परिणाम बेहद गंभीर होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लता ठाकुर जी के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई, जिसमें संगठन की पूरी टीम ने एकजुट होकर कार्य किया।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री श्री दीपक पुंडीर जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रमेंद्र तोमर जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री वसीम कुरैशी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुश सिरोही जी, प्रदेश प्रवक्ता रिहान अब्बासी जी, राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष श्री अमरीश भारद्वाज जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी शर्मा जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल जी,
जिला सचिव श्री दुष्यंत शर्मा जी तथा देव तुल्य किसान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष श्री अमरीश भारद्वाज जी ने कहा
“किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया
जाएगा। संगठन किसानों की ढाल बनकर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
