नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 14 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नगर परिषद सभागार जालोर में आयोजित दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत शुभारंम किया।मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने प्रदर्शनी में पैनल बोर्ड पर फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृतांत का अवलोकन किया और समाज और देश के लिए दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस दौरान जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी का अधिकारी चिदंबरा परमार, नगर परिषद जालोर के आयुक्त दिलीप माथुर, पुखराज विराणा, पुरुषोत्तम पोमल, दिलीप सोलंकी, अशोक गुर्जर, भागीरथ गर्ग, नाथु सोलंकी व अशोक शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनजाति गौरव वर्ष के तहत शनिवार को आहोर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम।
जनजाति गौरव वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवम्बर, शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति आहोर में किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप. के. गावंडे ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति आहोर में प्रातः 9 बजे प्रभात फेरी/शोभा यात्रा निकाली जायेगी तथा लाभार्थी संतृप्ति शिविर व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के सम्पादन के लिए उपखण्ड अधिकारी जालोर को नोडल अधिकारी व पंचायत समिति आहोर के विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
ब्लॉक व ग्राम पंचायत लेवल पर भी होगा कार्यक्रमों का आयोजन
जनजाति गौरव वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवम्बर, शनिवार को ग्राम पंचायत व ब्लॉक लेवल पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि शनिवार को ग्राम पंचायत लेवल पर ग्राम सभा आयोजित की जायेगी तथा सेवा शिविरों में अवशेष पट्टों का वितरण किया जायेगा। शोभा यात्राओं के आयोजन के साथ ही कर्मयोगी अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्र पर जन समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार ब्लॉक लेवल पर प्रभात फेरी/शोभा यात्राओं के आयोजन के साथ ही सभागार बैठक/सम्मेलन आयोजित किया जोयगा। कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया जायेगा।उन्होंने ब्लॉक व ग्राम पंचायत लेवल पर कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को नोडल अधिकारी तथा संबंधित विकास अधिकारी व नगरीय निकायों के अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!