नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गये दो मैचों में सरदार समंद ने एंकर टीम को व मेयो कॉलेज ने बालसमंद को हराया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गये दो मैचों में सरदार समंद ने एंकर टीम को व मेयो कॉलेज ने बालसमंद को हराया

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 14 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें रविवार 14 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस (4 गोल) टूर्नामेंट शुरु हुआ। पहले दिन दो मैचे खेले गये। पहला मैच दोपहर 3.00 बजे सरदार समंद व एंकर टीमों के बीच खेला गया जिसमें सरदार समंद ने ढ़ाई गोल के मुकाबले आठ गोल कर साढ़े पांच गोल के अन्तर से व दूसरा मैच सांय 4 बजे खेला गया जिसमें मेयो कॉलेज ने बालसमंद टीम को तीन के मुकाबले छह गोल कर तीन गोल के अन्तर से जीत दर्ज की। मैच के दौरान उम्मेद भवन पैलेस होटल के जनरल मैनेजर मनु शर्मा ने गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया। मैदान में उपस्थित महरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले मैच में सरदार समंद टीम की ओर से खेलते हुए टीम के महेन्द्रसिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी प्राक्रम सिंह ने भी पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में लगातार तीन गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए एंकर टीम की पहले व दूसरे चक्कर में गोल करने में नाकाम रही। टीम के सीपीओ षिवपालसिंह व लेफ्टिनेंट अरूण कुमार ने तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया।उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में मेयो कॉलेज की ओर से खेलते हुए टीम के हेमेन्द्रसिंह राठौड़ ने

पहले चक्कर में दो गोल, निखिलेन्द्रसिंह राठौड़ ने दूसरे चक्कर में दो गोल व षिवांष सिंह शक्तावत ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में बालसमंद टीम की ओर से खेलते हुए

एकमात्र खिलाड़ी षिवम गुप्ता ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। दोनों ही मैचों के अम्पायर योगेष्वर सिंह भांवरी थे, मैच की कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।

टूर्नामेंट में आज भी खेले जाएंगे दो मैच-
सोमवार 15 दिसम्बर से उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3.00 बजे पूल ‘ए‘ में एंकर व उम्मेद भवन पैलेस टीमों के बीच व दूसरा मैच दोपहर 4.00 बजे पूल ‘बी‘ में बालसमंद व सबमरीन टीमों के बीच खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!