नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वैश्विक शांति सम्मेलन में होगा श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक का नेपाल में भव्य अभिनंदन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

वैश्विक शांति सम्मेलन में होगा श्री यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टांक का नेपाल में भव्य अभिनंदन।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर।अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर नेपाल राष्ट्र में भव्य वैश्विक शांति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन हिमालय की गोद में बसे नेपाल देश में 28 व 29 दिसंबर को आयोजित होगा, जिसमें विश्व के लगभग 25 देशों से गणमान्य प्रतिनिधियों एवं शांति दूतों का आगमन रहेगा।इस गरिमामय अवसर पर राजस्थान सरकार के श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टांक को “वसुधैव कुटुंबकम – ग्लोबल विलेज, सत्यम शिवम सुंदरम” की अवधारणा को साकार करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा तथा प्रतिनिधि सभा की पूर्व उपाध्यक्ष इंदिरा राणा मगर के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।सम्मेलन का आयोजन काठमांडू स्थित रशियन कल्चर सेंटर, कमल पोखरी में होगा। कार्यक्रम में श्री प्रहलाद राय टांक भारत के परिप्रेक्ष्य में वैश्विक शांति, सह-अस्तित्व और मानवीय मूल्यों पर आधारित अपना अमृत संदेश अंतरराष्ट्रीय मंच से साझा करेंगे।सम्मेलन के संयोजक एवं नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशेष सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने श्री प्रहलाद राय टांक को औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र भेंट कर नेपाल आमंत्रित किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा तथा पंचशील के सिद्धांतों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।श्री प्रहलाद राय टांक के नेपाल में अभिनंदन का समाचार जैसे ही विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों को प्राप्त हुआ, वैसे ही देशभर के अनेक संगठनों व गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं। यह आयोजन भारत-नेपाल मैत्री, सांस्कृतिक समरसता और वैश्विक शांति की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!