एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया 5 months ago 😊 Please Share This News 😊 Lalit Kumar(Raju) Editor-in-chief(lalit.space10@gmail.com)91+9782656423 नई दिल्ली-एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया।सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत एयर मार्शल नागेश कपूर ने दिसंबर 1985 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक उपाधि प्राप्त की और 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की युद्धक विमान इकाई में शामिल हुए। अनुभवी युद्धक पायलट, योग्य उड़ान प्रशिक्षक और युद्धक विमान लीडर एयर मार्शल नागेश कपूर ने मिग-21 और मिग-29 के सभी प्रारूप के विमान उड़ाए हैं। उन्हें विभिन्न युद्धक और प्रशिक्षण विमानों में 3400 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से प्रशिक्षित एयर मार्शल नागेश कपूर ने 39 वर्षों से अधिक की गौरवशाली सेवा में कमान, परिचालन, प्रशिक्षण और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। उनके कार्यकाल में मध्य क्षेत्र में युद्धक स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, पश्चिमी क्षेत्र में फ्लाइंग बेस के स्टेशन कमांडर और प्रमुख एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग के तौर पर सेवा शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यों में वें वायु सेना अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक (फ्लाइंग) और वेलिंगटन स्थित प्रतिष्ठित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ रहें। एयर मार्शल नागेश कपूर ने वायु सेना अकादमी में अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय वायु सेना में पीसी-7 एमके II विमान शामिल कराने और उनके परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एयर मार्शल कपूर ने पाकिस्तान में रक्षा अटैशे के रूप में भी राजनयिक दायित्व का निर्वहन किया। उनके प्रमुख पदों में वायु मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख संचालन (रणनीति), दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर, केंद्रीय वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी और वायु मुख्यालय में कार्मिक प्रभारी वायु अधिकारी शामिल हैं।वायुसेना उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले, एयर मार्शल कपूर ने प्रशिक्षण कमान के वायु अधिकारी कमान-इन-चीफ और उसके बाद दक्षिण पश्चिमी वायुसेना कमान के कमान-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय और विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक, वर्ष 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक और वर्ष 2025 में राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक और सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।एयर मार्शल नागेश कपूर एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर वायु सेना उपाध्यक्ष बनाए गए है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी राष्ट्र की 40 वर्षों की गौरवशाली और विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे Donate Now More Stories जालौर की महिला क्रिकेट टीम का जोधपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर 23 मई से, WPL स्टार सुमन मीणा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल 1 day ago महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहमः एडीएम पूजा सक्सैना 2 days ago 1500 वर्षों की मेवाड़ी विरासत को समेटे ‘महाराणा’ के नए संस्करण का डॉ. गुलाब कोठारी एवं डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया भव्य विमोचन 3 days ago [responsive-slider id=1466] You may have missed जालौर की महिला क्रिकेट टीम का जोधपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर 23 मई से, WPL स्टार सुमन मीणा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल 1 day ago महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहमः एडीएम पूजा सक्सैना 2 days ago 1500 वर्षों की मेवाड़ी विरासत को समेटे ‘महाराणा’ के नए संस्करण का डॉ. गुलाब कोठारी एवं डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया भव्य विमोचन 3 days ago स्वयंसेवकों में कौशल विकास और व्यक्ति-निर्माण से राष्ट्र-निर्माण की साधना है संघ शिक्षा वर्ग 3 days ago